Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा, दोनों की मौत:श्रावस्ती-बलरामपुर सीमा पर हादसा, चालक फरार; आरोपी की तलाश जारी

    2 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती-बलरामपुर सीमा पर गुरुवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ। मृतकों की पहचान विमल मिश्रा (लगभग 50 वर्ष) और उनके पुत्र सोनू मिश्रा (लगभग 22 वर्ष) के रूप में हुई है। वे दोनों बलरामपुर जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खलवा मोहल्ला के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, पिता-पुत्र होली के अवसर पर श्रावस्ती जनपद के नवीन मॉडर्न पुलिस थाना क्षेत्र के तेंदुआ पंडित गांव में अपने परिचितों के यहां निमंत्रण में गए थे। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वे अपनी बाइक से खलवा मोहल्ला, बलरामपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे। श्रावस्ती-बलरामपुर बॉर्डर पर झांझर मोड़ के पास बलरामपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। उन्होंने तुरंत देहात कोतवाली बलरामपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि अज्ञात ट्रक की तलाश की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेउना में पेड़ के नीचे मिला युवक का शव:गले में बंधी थी रस्सी; फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत
    Next Article
    सुल्तानपुर में युवती ने नदी में लगाई छलांग:मां की पिटाई से थी नाराज, 24 घंटे बाद भी नहीं लगा पता, SDRF जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment