Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिहार में छात्रों का मार्च, राजस्थान में वकील धरने पर:यूपी-हरियाणा में जुलूस निकाले, NEET पेपर लीक मामले में देशभर में विरोध प्रदर्शन

    7 hours ago

    1

    0

    NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। बिहार में छात्रों का प्रदर्शन जारी है। पटना में छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बक्सर में छात्र पोस्टर-बैनर लेकर सड़कों पर उतरे हैं। राजस्थान के जयपुर में में वकील धरने पर बैठे हैं। राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्रों की भूख हड़ताल जारी है। यूपी के प्रयागराज में वकीलों ने जुलूस निकाला। हरियाणा के चार जिलों में वकील धरने पर पहुंचे। मध्य प्रदेश: इंदौर में प्रदर्शन में शामिल हुए सैकड़ों स्टूडेंट्स, रीवा-उमरिया, बड़वानी-श्योपुर में धरने पर बैठे छात्र भोपाल। प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और दिल्ली में स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के विरोध में मध्य प्रदेश के कई शहरों में प्रदर्शन जारी हैं। इंदौर के टंट्या भील चौराहे पर युवा धरने पर बैठे हैं। बारिश भी इनका जोश ठंडा नहीं कर पा रही है। इनका कहना है कि परीक्षा में पारदर्शिता और पेपर लीक के जिम्मेदारों पर कार्रवाई होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। बड़वानी में प्रदर्शनकारी प्लास्टिक शीट से अस्थायी शेड बनाकर उसके नीचे बैठे हैं। पढ़ें पूरी खबर… बिहार: वैशाली-मधुबनी में छात्रों का मार्च, बक्सर-समस्तीपुर में प्रदर्शन, मुजफ्फरपुर में 26 जुलाई तक इंटरनेट बंद पटना । NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बिहार में शुक्रवार को भी छात्रों का प्रदर्शन जारी है। बक्सर में छात्र पोस्टर-बैनर लेकर सड़कों पर उतरे हैं। वैशाली में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़क पर उतरकर नारेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका गया। समस्तीपुर-मधुबनी में भी प्रदर्शन हो रहे है। पढ़ें पूरी खबर… राजस्थान:जयपुर में वकीलों का धरना, बोले-भविष्य को पीटा जा रहा,राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों की भूख हड़ताल जयपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स पर हुई पुलिस की कार्रवाई का विरोध जयपुर में भी हो रहा है। राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर बेंच में वकील केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। छात्रों के समर्थन में विधि विभाग कांग्रेस, राजस्थान हाईकोर्ट (जयपुर) से जुड़े वकीलों ने पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च हाईकोर्ट के गेट नंबर-3 से अंबेडकर सर्किल तक रहा। वहीं, जयपुर में राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्र नेता शुभम रेवाड़ के नेतृत्व में स्टूडेंट्स भूख हड़ताल बैठे हैं। उनकी भूख हड़ताल का आज दूसरा दिन है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में वकीलों ने जुलूस निकाला, मेरठ में अर्थी निकालकर विरोध, लखीमपुर में SDM को छात्रों ने गुलाब दिए यूपी में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थन में शुक्रवार को छात्र और वकील सड़क पर उतर आए हैं। प्रयागराज में वकीलों ने जुलूस निकाला। उन्होंने कहा, "जिन पर लाठियां बरसाई गईं, वे हमारे बच्चे हैं। अब लड़ाई सड़कों पर होगी।" मेरठ में सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली। लखीमपुर में छात्र हाथों में तिरंगा और पोस्टर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने SDM को गुलाब के फूल देकर विरोध दर्ज कराया। कानपुर में सपा विधायक ने ढपली बजाकर प्रदर्शन किया। काशी में BHU के छात्र भी विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसे देखते हुए पुलिस ड्रोन से निगरानी कर रही है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तराखंड: पेपर लीक पर 6 शहरों में प्रदर्शन,धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका; पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी हल्द्वानी। NEET पेपर लीक मामले, केंद्र सरकार की शिक्षा नीतियों और छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को उत्तराखंड के कई शहरों में प्रदर्शन हुए। देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। हल्द्वानी में छात्र और सामाजिक संगठनों ने उनकी प्रतीकात्मक अर्थी निकालने की कोशिश की, जिस दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की हुई। वहीं, अल्मोड़ा में छात्र संगठनों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा:पंचकूला में नारे लगाते डीसी ऑफिस में घुसे वकील; सिरसा में BJP नेता के आवास बोर्ड पर पोती कालिख रोहतक। दिल्ली के जंतर मंतर पर स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के विरोध में हरियाणा में धरने-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। हरियाणा के कई कलाकार, खिलाड़ी व इन्फ्लुएंसर्स भी जंतर-मंतर पहुंच रहे हैं। जजपा ने भी सिरसा से अपना धरना जंतर-मंतर पर शिफ्ट कर लिया। इसी बीच, शुक्रवार को पंचूकला में वकील नारेबाजी करते हुए डीसी दफ्तर में घुस गए। रोहतक में जिला बार एसोसिएशन, हिसार, भिवानी और यमुनानगर में इनेलो वर्कर धरने पर बैठ गए हैं। सिरसा में BJP नेता के आवास बोर्ड पर कालिख पोतकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) लिख दिया। पढ़ें पूरी खबर… अब देखें अन्य राज्यों की तस्वीरें: मुंबई: प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स को पुलिस ने हिरासत में लिया, स्टूडेंट्स का विरोध कोलकाता: पेपर लीक मामले को लेकर आलिया यूनिवर्सिटी के छात्रों का विरोध-प्रदर्शन हैदराबाद: दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भारत राष्ट्र समिति छात्र विंग का विरोध प्रदर्शन चेन्नई: चेन्नई में NEET पेपर लीक मामले को लेकर SFI प्रेसिडेंसी कॉलेज यूनिट का विरोध-प्रदर्शन
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल बोले- धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें:उनकी वजह से हजारों लोग सड़क पर; पैलेट गन से घायल छात्र की टी-शर्ट उठाकर घाव दिखाए
    Next Article
    गुजरात में बाढ़ में कार बही, एक मंजिल तक पानी:असम में बाजार-पेट्रोल पंप डूबे, यूपी में सड़क पर नाव चली; देश में बाढ़-बारिश की 14 PHOTOS

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment