Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिहार में यूपी के सीएम की मां पर अभद्र टिप्पणी:मौलाना के खिलाफ उत्तराखंड में आक्रोश, लक्ष्मण झूला थाने में मामला दर्ज

    6 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के खिलाफ सार्वजनिक मंच पर की गई अभद्र टिप्पणी से उत्तराखंड में आक्रोश फैल गया है। इस मामले में यमकेश्वर निवासी डॉ. सुनीता बौड़ाई विद्यार्थी ने लक्ष्मण झूला थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें अब्दुल्ला सालिम नामक व्यक्ति पर मुख्यमंत्री की वृद्ध माता के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है। इस घटना के बाद लोग आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। डॉ. सुनीता बौड़ाई विद्यार्थी ने अपनी शिकायत में कहा कि सीएम योगी की माता का राजनीति से कोई संबंध नहीं है और वे एक सम्मानित वृद्ध महिला हैं। उन्होंने कहा कि उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली इस टिप्पणी से न केवल मुख्यमंत्री के समर्थकों में, बल्कि पूरे उत्तराखंड में गहरा दुख और नाराजगी है। डॉ. विद्यार्थी ने पुलिस प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेने और आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है। लक्ष्मण झूला थाना अध्यक्ष से मामले का तत्काल संज्ञान लेने का आग्रह किया गया है, ताकि ऐसे तत्वों पर लगाम कसी जा सके और आरोपी के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जा सके। मौलाना ने कहा था- योगीजी की…. मौलाना अब्दुल्ला सालिम का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने रमजान के महीने में बिहार में आयोजित एक धार्मिक जलसे में दिया। मौलाना ने कहा, ‘योगीजी की… भी आकर खा लेते। आप मटन खा लेते। आप मांस खा लेते। एक विवादित टॉपिक है, उधर नहीं जाऊंगा। उत्तर प्रदेश में पता है कैसा कानून बना है? पूछिए दिल साहब से (मंच पर बैठे एक व्यक्ति की तरफ इशारा करते हुए)। अगर किसी के पास योगीजी की… हमारे हिंदू भाई बुरा नहीं मानिएगा। आई रिस्पेक्ट योर माताजी। हम आपके अकीदे (विश्वास) का सम्मान करते हैं। लेकिन, आपको दावत भी देते हैं कि इस्लाम से बेस्ट कोई अकीदा नहीं है। अगर ढाई सौ ग्राम तक योगीजी की…. पाया जाए तो उनके घुटने से नीचे गोली से छेद करने का ऑर्डर है।’ (मौलाना का पूरा बयान हम यहां हूबहू लिख नहीं सकते हैं। इसलिए आपत्तिजनक शब्दों को डॉट कर दिया है।) विवादित वीडियो पर मौलाना अब्दुल्ला सालिम की सफाई विवादित वीडियो को लेकर अब्दुल्ला सालिम ने अपनी सफाई दी है। उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि उनका पुराना बयान काट-छांट कर एडिटेड रूप में वायरल किया गया है। उनके अनुसार, बयान को गलत संदर्भ में पेश कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। भाईचारे का संदेश देने की बात कही मौलाना ने कहा कि उनका उद्देश्य कभी किसी की धार्मिक भावना या किसी के परिवार का अपमान करना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि वे हमेशा समाज में आपसी भाईचारे और हिंदू-मुस्लिम एकता की बात करते आए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना पूरी सच्चाई जाने किसी भी वीडियो या बयान पर भरोसा न करें। मामले में निष्पक्ष जांच की मांग उल्लेखनीय है कि उनके कथित बयान को लेकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में शिकायत दर्ज होने के बाद यह मामला सुर्खियों में आया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। मौलाना की सफाई के बाद उनके समर्थकों ने राहत जताई है और कई स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और इलाके में फिलहाल शांति बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुलदीप यादव की शादी का शाही कार्ड आया सामने:राधा-कृष्ण की थीम, सुनहरी नक्काशी और राजवाड़े जैसी झलक
    Next Article
    मेरठ के होटल में 15 लाख की चोरी का खुलासा:नशे के आदी युवक ने की वारदात; 25 किमी पैदल चलकर पुलिस को किया गुमराह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment