Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के होटल में 15 लाख की चोरी का खुलासा:नशे के आदी युवक ने की वारदात; 25 किमी पैदल चलकर पुलिस को किया गुमराह

    4 hours ago

    1

    0

    मेरठ के होटल द कन्वे में ठहरे सीरियल निर्माता सिद्धार्थ कुमार तिवारी के कमरे में हुई चोरी का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। यह वारदात नशे के आदी युवक ने मोबाइल चुराने के लालच में की थी। लगभग 500 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। खास बात यह रही कि पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी उस रात लगभग 25 किलोमीटर पैदल चला। दो तस्वीर देखें… पहले एक नजर डालते हैं वारदात पर सीरियल प्रोड्यूसर सिद्धार्थ कुमार तिवारी 5 मार्च की शाम मेरठ के दिल्ली रोड स्थित कन्वे होटल में रुके। वह अपने नए सीरियल के लिए लोकेशन तलाशने मेरठ आए थे। आधी रात को उनके रूम में चोरी हो गई और चोर लगभग 15 लाख रुपए का सामान समेटकर फरार हो गए। वारदात के बाद लखनऊ तक से फोन घन घनाने लगे। पुलिस ने मुकदमा किया और चोर की तलाश शुरू कर दी। एसपी सिटी ने पुलिस लाइन में किया खुलासा एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बुधवार को वारदात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि चोरों की तलाश में क्राइम ब्रांच और स्वाट समेत 6 पुलिस टीमें लगाई गई थी। टीमों का मुख्य फोकस सीसीटीवी कैमरे रहे। 2 दिन के भीतर पुलिस ने आरोपी को चिन्हित कर लिया और उसकी लोकेशन तलाशने में जुट गई। 25 किलोमीटर तक पैदल चला आरोपी एसपी सिटी ने बताया कि जिस तरह एक ही रास्ते पर आरोपी आता जाता दिखाई दे रहा था, उससे यह तय हो गया कि वह पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। पुलिस ने आसपास के अन्य रूटों को शामिल किया तो आरोपी की लोकेशन पुलिस एनक्लेव लोहिया नगर ट्रेस हो गई। करीब 25 किलोमीटर आरोपी पैदल चला। क्षेत्रीय लोगों के द्वारा की गई पहचान पुलिस ने फुटेज निकाल कर आरोपी की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए। जल्द सफलता मिली और आरोपी की पहचान शुभम भोला पुत्र अशोक भोला निवासी शास्त्री नगर सेक्टर 3 हाल पता B25 पुलिस एनक्लेव के रूप में हो गई। पहचान होते ही पुलिस ने शुभम को गिरफ्तार कर लिया, जिसने पूछताछ में घटना कबूल की। मोबाइल की तलाश में निकला था शुभम एसपी सिटी ने बताया कि शुभम जिम में स्टेरॉयड लेता था। वह नशे का आदी हो गया था। 5 मार्च की शाम शुभम नशे की हालत में घर पहुंचा तो घर वालों से विवाद हो गया। इस विवाद के बाद वह घर से निकल गया। वह मोबाइल लेना चाहता था लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे। होटल द कन्वे में उसने चोरी की योजना बनाई। वह सिद्धार्थ तिवारी के कमरे में पहुंचा और उनका सामान समेट कर फरार हो गया। पुलिस का खुलासा, कई सवाल अनसुलझे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माल बरामद किया है। लेकिन कई सवाल अभी भी ऐसे हैं जो अनसुलझे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि घनी सिक्योरिटी के बावजूद आरोपी पांचवी मंजिल तक कैसे पहुंच गया? उसे यह कैसे पता चला की सिद्धार्थ तिवारी कमरा नंबर 507 में ठहरा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि उस दौरान कई कमरे खुले थे। पूरे घटनाक्रम में होटल की सुरक्षा पर सवाल जरूर खड़े हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिहार में यूपी के सीएम की मां पर अभद्र टिप्पणी:मौलाना के खिलाफ उत्तराखंड में आक्रोश, लक्ष्मण झूला थाने में मामला दर्ज
    Next Article
    शिक्षक संघ का बड़ा फैसला, होली मिलन रद्द:मैनपुरी में टीईटी अनिवार्यता के विरोध में आंदोलन पर फोकस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment