Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुलदीप यादव की शादी का शाही कार्ड आया सामने:राधा-कृष्ण की थीम, सुनहरी नक्काशी और राजवाड़े जैसी झलक

    7 hours ago

    1

    0

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी करने जा रहे हैं। 14 मार्च को दोनों उत्तराखंड के मसूरी में 'वेलकमहोटल ‘द सेवॉय’ में 7 फेरे लेंगे। तीन दिन बाद यानी 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होगी। कुलदीप की शादी का खूबसूरत और शाही वेडिंग कार्ड सामने आया है। दैनिक भास्कर को मिले इस निमंत्रण पत्र की बनावट, नक्काशी और इस पर उकेरे गए चित्र किसी शाही राजवाड़े का अहसास करा रहे हैं। कार्ड की कीमत ₹2200 है। कुलदीप कानपुर के रहने वाले हैं। जबकि वंशिका लखनऊ में रहती हैं। 4 जून 2025 को लखनऊ में दोनों की सगाई हुई थी। शादी के कार्ड की PHOTOS… कुलदीप के वेडिंग कार्ड की खासियतें… शाही अंदाज और बारीक नक्काशी कार्ड का बेस हल्के गुलाबी (पीच) रंग का है, जिस पर बेहद बारीक फ्लोरल (फूल-पत्तियों) पैटर्न छपा हुआ है। कार्ड की सबसे बड़ी खासियत इस पर किया गया 'गोल्ड फॉयल वर्क' (सुनहरी नक्काशी) है। कार्ड के किनारों, महल के गुंबदों और आकृतियों को उभारने के लिए सुनहरे रंग का बेहतरीन इस्तेमाल किया गया है, जो इसे एक 3D और विंटेज लुक देता है। कार्ड के ऊपरी हिस्से पर एक शानदार गोल्डन लॉक (बकल) है, जिसके ऊपर गुलाबी फूलों की सुंदर डिजाइन बनी है। राधा-कृष्ण के स्वरूप में जोड़े का मनमोहक चित्र कार्ड के बीचों-बीच एक बेहद आकर्षक चित्र उकेरा गया है। इसमें एक शाही महल के झरोखे के सामने एक जोड़े को प्रेमपूर्वक खड़े हुए दर्शाया गया है। लाल और हरे रंग के पारंपरिक शाही लिबास में सजे इस जोड़े की झलक राधा-कृष्ण या किसी राजपूताना शाही दंपति जैसी लग रही है। बैकग्राउंड में महल की जालीदार खिड़कियां और गुंबद दिख रहे हैं। वहीं, कार्ड के निचले हिस्से में प्रकृति का सुंदर चित्रण है- एक फाउंटेन, तालाब में खिले कमल के फूल और फव्वारे के पास बैठा एक मोर इस पूरे दृश्य को जीवंत बना रहा है। अक्षर और निमंत्रण का संदेश कार्ड पर लिखे गए अक्षरों का चुनाव भी इसकी शाही थीम से मेल खाता है। सबसे ऊपर एक खूबसूरत गोल्डन विंटेज नेमप्लेट के आकार की डिजाइन में "कुलदीप और वंशिका" लिखा गया है।कार्ड के साथ एक निमंत्रण टैग भी जुड़ा है, जिस पर अंग्रेजी के 'k' और 'v' (कुलदीप और वंशिका) अक्षरों को मिलाकर एक सुंदर 'लोगो' बनाया गया है, जो एक हार्ट शेप में खत्म होता है। इस पर अंग्रेजी में बहुत ही सादगी और सम्मान के साथ लिखा है- A Heartfelt Invitation From: मिस्टर. राम सिंह यादव, मिस्टर. कुलदीप सिंह याव" (श्री राम सिंह यादव और श्री कुलदीप सिंह यादव की ओर से हार्दिक निमंत्रण)। इसके ठीक नीचे उनके कानपुर स्थित निवास का पता- '381-D, डिफेंस कॉलोनी, जाजमऊ, कानपुर' और संपर्क सूत्र लिखे हुए हैं। शादी और रिसेप्शन का कार्यक्रम 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में होंगी। 14 मार्च को कुलदीप और वंशिका की शादी परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में होगी। इसके बाद 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। कुलदीप के पिता ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें भी शादी का निमंत्रण दिया है। सगाई के बाद टली थी शादी कुलदीप और वंशिका की सगाई पिछले साल 4 जून को लखनऊ के एक होटल में हुई थी। शादी पहले नवंबर में तय थी, लेकिन क्रिकेट टूर्नामेंट और टी-20 वर्ल्ड कप की व्यस्तता के चलते इसे टाल दिया गया। कुलदीप चाहते थे कि वे पहले वर्ल्ड कप जीतकर आएं और उसके बाद शादी करें। सूत्रों के अनुसार, समारोह में भारतीय क्रिकेट, राजनीति और फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं। मेहमानों की सूची में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, समेत टीम इंडिया के कई खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। होटल के एक स्टाफ ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि शादी में शामिल होने के लिए आईसीसी अध्यक्ष जय शाह के भी पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत कई राजनीतिक हस्तियां भी नवदंपति को आशीर्वाद देने पहुंच सकती हैं। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें… मसूरी के सेवॉय होटल में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव: कभी नेहरू की फेवरेट रही ये जगह, अंग्रेजों ने थमाया था खाली करने का नोटिस इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शादी 14 मार्च को मसूरी के 'वेलकमहोटल ‘द सेवॉय’ में होने जा रही है। शादी की रस्में 12 मार्च से शुरू होंगी और तीन दिन तक चलेंगी। समारोह में कई VIP मेहमानों के पहुंचने की उम्मीद है। मसूरी के बीचोंबीच स्थित ITC का ये होटल सिर्फ एक लग्जरी होटल नहीं बल्कि शहर की ऐतिहासिक पहचान भी है। करीब एक सदी से ज्यादा पुराने ये हेरिटेज होटल देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का फेवरेट रहा है। हालांकि एक दौर ऐसा भी था जब अंग्रेजों ने नेहरू से ये होटल खाली करवा दिया था। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में शंकराचार्य बोले- भाजपा अब भागपा हो गई:गोरक्षा शंखनाद किया; यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पहुंचे, दंडवत प्रणाम किया
    Next Article
    बिहार में यूपी के सीएम की मां पर अभद्र टिप्पणी:मौलाना के खिलाफ उत्तराखंड में आक्रोश, लक्ष्मण झूला थाने में मामला दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment