Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिहार- ट्रेन में शूटर से कराया इंजीनियर पति का मर्डर:अफसर पत्नी ने शादी के बाद ही बॉयफ्रेंड के साथ प्लानिंग शुरू कर दी थी

    17 hours ago

    1

    0

    बिहार के सुपौल में अफसर पत्नी ने चलती ट्रेन में अपने इंजीनियर पति की हत्या करा दी। पुलिस ने बताया कि 8 साल पहले 2018 में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर अस्मिता की शादी इंजीनियर देव कुमार गुंजन से हुई थी। शादी के दूसरे दिन से ही अस्मिता पति की हत्या की साजिश रच रही थी। इसमें उसका बॉयफ्रेंड अजीत कुमार शामिल था। दोनों ने शूटर राजू कुमार को मर्डर के लिए 4 लाख रुपये की सुपारी दी थी। राजू ने पिछले महीने 11 जून को जनसाधारण एक्सप्रेस में देव कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने इसे लूटपाट के दौरान हुई घटना साबित करने की कोशिश की थी। पुलिस ने कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अस्मिता कुमारी, अजीत कुमार और शूटर राजू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। अस्मिता, देव कुमार और अजीत कुमार ने 2017 में बिजली विभाग से एकसाथ अपना करियर शुरू किया था। देव-अस्मिता की शादी हुई, लेकिन शादी के बाद अस्मिता और अजीत करीब आ गए। जानिए इस हत्याकांड का हर पहलू 1. हत्या कब और कहां देव कुमार गुंजन 11 जून को जमुई से जनसाधारण एक्सप्रेस लेकर अपनी पत्नी अस्मिता से मिलने सुपौल जा रहे थे। रात करीब 8:30 बजे मानसी स्टेशन और बदलाघाट रेलवे स्टेशन के बीच शूटर राजू ने देवकुमार की हत्या कर दी। देव कुमार मूल रूप से झारखंड के गोड्डा के रहने वाले थे। वे जमुई के मलयपुर पावर ग्रिड में ग्रेड-वन टेक्नीशियन के पद पर थे। पत्नी अस्मिता सुपौल में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (MVI) है। बॉयफ्रेंड भी ग्रेड-वन टेक्नीशियन की पोस्ट पर है। 2. पत्नी ने कहा- लूटपाट के विरोध में हत्या अस्मिता कुमारी ने पुलिस को बताया कि उनके पति ट्रेन में लूटपाट का विरोध करने पर मारे गए हैं। पुलिस ने इसी आधार पर अपनी जांच शुरू की। लुटेरों ने सिर्फ गुंजन को गोली क्यों मारी? क्या यह सिर्फ लूट थी? इन सवालों को जांच का आधार बनाया। 3. अस्मिता-अजीत के बीच 186 बार फोन कॉल देव कुमार गुंजन के मोबाइल फोन की जांच हुई तो पुलिस को एक नंबर मिला, जो कमीना नाम से सेव था। उस नंबर की कॉल डिटेल और चैट रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि पिछले एक साल में अस्मिता और उस नंबर के बीच 186 बार बातचीत हुई थी। घटना वाले दिन सुबह 3 बजे से लेकर वारदात तक दोनों के बीच लगातार कई बार व्हाट्सएप कॉल पर भी बात हुई थी। 4. कॉल डिटेल और तकनीकी सबूतों ने खुलासा किया रेल SP हरिशंकर कुमार ने बताया- हमें लूट की कहानी पर शक हुआ। SIT ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड, मोबाइल लोकेशन, तकनीकी सबूत के आधार पर पूरे मामले की कड़ियां जोड़नी शुरू कीं। जांच में सामने आया कि यह हत्या लूटपाट का विरोध करने पर नहीं बल्कि प्रेम-प्रसंग और अवैध संबंध के कारण कराई गई थी। 5. 4 लाख में डील, 1.6 लाख एडवांस दिए पुलिस ने बताया कि हत्या के लिए जहानाबाद के घोसी निवासी राजू कुमार उर्फ धीरज को सुपारी दी गई। करीब चार लाख रुपए में हत्या की डील हुई। सुपारी की रकम प्रेमी अजीत कुमार ने शूटर तक पहुंचाई। ताकि कोई सुराग न बचे। शूटर को एडवांस के रूप में 1.60 लाख दिए गए। शूटर ने हत्या से पहले तीन बार ट्रेन में सफर कर रहे देवकुमार की आने-जाने की टाइमिंग को लेकर रेकी की थी। अस्मिता और अजीत की प्रेम कहानी एक ऑफिस में तीनों ने एकसाथ काम शुरू किया था साल 2017 में अस्मिता कुमारी, देव कुमार गुंजन और अजीत कुमार ने एक साथ बिजली विभाग से अपना करियर शुरू किया था। तीनों ने एक ही विभाग में जॉइन किया। 9 साल पहले सभी ग्रेड-वन टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे। एक साल बाद 2018 में देव कुमार गुंजन और अस्मिता कुमारी ने शादी कर ली। कुछ साल बाद उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ। शादी के बाद अस्मिता-अजीत करीब आए बाद में अजीत कुमार का तबादला नालंदा के करायपरसुराय हो गया, जबकि देवकुमार गुंजन की पोस्टिंग जमुई के मलयपुर में हुई। 2023 में अस्मिता का बिहार सरकार में मोटर वाहन निरीक्षक (MVI) के पद पर सेलेक्शन हुआ। उसकी पोस्टिंग सुपौल में हुई। इसी दौरान अजीत कुमार से अस्मिता की नजदीकियां बढ़ीं। शादी के बाद भी अस्मिता और अजीत के बीच संबंध बने रहे। दोनों के रिश्ते में देवकुमार बाधा बन रहे थे। इसी कारण दोनों ने उन्हें रास्ते से हटाने का फैसला किया। ----------- इसे भी पढ़िएः BDO-लेडी SI की प्रेम कहानी के बीच पति-पत्नी का ऑडियो:अमृता बोली- मैंने जहर खा लिया, BPSC अफसर बोला- ऐसा मत करो, किसी को भेजता हूं BDO मनोज कुमार और उनकी गर्लफ्रेंड दरोगा अन्नू कुमारी की प्रेम कहानी के बीच 2 ऑडियो सामने आए हैं। दरभंगा के जाले के BDO मनोज की बहन पूजा ने 1 मिनट 29 सेकेंड और 7 मिनट का ऑडियो भास्कर को उपलब्ध कराया है। पूजा का दावा किया- ‘पहले ऑडियो में मेरी भाभी अमृता खुद जहर खाने की बात कह रही है। ऑडियो में मेरा भाई मनोज रो रहा है और कह रहा है कि मैं किसी पड़ोसी को भेज रहा हूं, जो तुम्हें डॉक्टर के पास ले जाएगा।’ वहीं, दूसरा ऑडियो 7 जुलाई से 15 दिन पहले का है। इसमें मनोज और उनकी पत्नी के भाई राजकुमार के बीच बातचीत हो रही है। ऑडियो में मनोज कह रहे हैं- ‘अमृता की तबीयत ठीक नहीं है, उसे साइकोलॉजिस्ट के पास ले जाना होगा।’ पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    लुधियाना में नशे में झूमते युवक-युवती का VIDEO:लड़का खंडहर में तो लड़की सड़क पर लड़खड़ाती मिली; आंखें बंद, खड़े नहीं हो पा रहे थे
    Next Article
    चंडीगढ़ में पुलिसकर्मी ने अर्धनग्न युवक को पीटा, VIDEO:बोले- इसने मार्केट में महिलाओं को अश्लील इशारे किए, पकड़ने पर हाथापाई की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment