Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में 36 लाख के 170 मोबाइल बरामद:एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने सर्विलांस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की

    7 hours ago

    2

    0

    बहराइच में गुम और खोए हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए चलाए गए अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 170 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 36 लाख रुपये बताई गई है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बरामद मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे। लंबे समय बाद अपने खोए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने पुलिस का आभार जताया। जनपदीय सर्विलांस टीम ने सभी थानों की पुलिस के साथ मिलकर भारत सरकार के सीईआईआर (CEIR) पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाइल फोन की तलाश की। पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीमों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर मोबाइल बरामद किए। इनमें एप्पल, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, टेक्नो, रेडमी और वनप्लस समेत कई कंपनियों के मोबाइल शामिल हैं। एसपी ने जनपदीय सर्विलांस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराएं। इसके साथ ही सीईआईआर पोर्टल पर भी ऑनलाइन शिकायत करें। शिकायत करते समय मोबाइल का बिल, आईएमईआई नंबर और पहचान पत्र उपलब्ध रखना जरूरी है। एसपी ने लोगों को संचार साथी ऐप डाउनलोड करने की सलाह भी दी। उन्होंने बताया कि इस ऐप के माध्यम से मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में जरूरी जानकारी प्राप्त करने और उसे ब्लॉक कराने जैसी सुविधाओं का लाभ लिया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुराना लिंटर गिरने से 2 मजदूर घायल:बरेली में सपोर्ट लगाने की मांग अनसुनी करने का आरोप; एक के पैर में तीन फ्रैक्चर
    Next Article
    हाथरस में पॉक्सो एक्ट का आरोपी 7 साल बाद गिरफ्तार:25 हजार का इनाम घोषित था, 2019 से फरार चल रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment