Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुराना लिंटर गिरने से 2 मजदूर घायल:बरेली में सपोर्ट लगाने की मांग अनसुनी करने का आरोप; एक के पैर में तीन फ्रैक्चर

    7 hours ago

    2

    0

    बरेली के किला थाना क्षेत्र के स्वालेनगर नवदिया में पुराना लिंटर तोड़ते समय गिर गया। मलबे में दबने से दो मजदूर घायल हो गए। मजदूरों का आरोप है कि उन्होंने सपोर्ट लगाने की मांग की थी, लेकिन मकान मालिक ने ध्यान नहीं दिया। राजेंद्र (45), पुत्र चेतराम और मुन्ना उर्फ हसीब (20), पुत्र रफीक शाहिद के पुराने मकान को तोड़ रहे थे। मकान पब्लिक स्कूल के पास मस्जिद के निकट है। मजदूरों के मुताबिक, लिंटर पुराना और कमजोर था। उन्होंने मकान मालिक शाहिद को इसकी जानकारी देकर पहले सपोर्ट लगवाने की सलाह दी थी। आरोप है कि उनकी बात अनसुनी कर काम शुरू करा दिया गया। मजदूरों के मुताबिक, काम शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद लिंटर गिर गया और दोनों मलबे में दब गए। राजेंद्र के पैर में तीन जगह फ्रैक्चर हुआ है, जबकि हसीब को भी गंभीर चोटें आई हैं। राजेंद्र का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हसीब को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजेंद्र ने आरोप लगाया कि मकान मालिक ने हादसे के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था नहीं की। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। राजेंद्र के मुताबिक, डॉक्टरों ने करीब तीन महीने तक इलाज चलने की बात कही है। उन्होंने मकान मालिक पर इलाज का खर्च देने से इनकार करने का भी आरोप लगाया। दोनों मजदूरों ने थाना किला पहुंचकर मकान मालिक शाहिद के खिलाफ शिकायत दी है। उन्होंने कार्रवाई करने और इलाज का खर्च दिलाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रुद्रपुर में संपूर्ण समाधान दिवस:सीआरओ ने सुनीं 36 शिकायतें, चार मामलों का मौके पर किया निस्तारण
    Next Article
    बहराइच में 36 लाख के 170 मोबाइल बरामद:एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने सर्विलांस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment