Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में बिजलीकर्मी की करंट लगने से मौत:ट्रांसफार्मर ठीक करते समय अचानक सप्लाई आने से हादसा

    13 hours ago

    1

    0

    बहराइच के गुल्लावीर इलाके में आज दोपहर ट्रांसफार्मर ठीक करते समय करंट लगने से एक बिजली कर्मी की मौत हो गई। रामगांव थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी दीपचंद्र मौर्य (35) विद्युत विभाग में लाइनमैन के पद पर तैनात थे। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सहकर्मियों ने बताया कि दीपचंद्र गुल्लावीर इलाके में एक ट्रांसफार्मर में आई खराबी को दूर कर रहे थे। इसी दौरान अचानक विद्युत सप्लाई चालू हो गई, जिससे वह करंट की चपेट में आ गए। दीपचंद्र के सहकर्मियों ने इस घटना पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि जांच की जाए कि कार्य करते समय अचानक विद्युत सप्लाई कैसे चालू हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को जिला अस्पताल की मर्चरी में रखवा दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IITBHU में कल से टेक्नेक्स का होगा शुभारंभ:ऑपरेशन सिंदूर की खूबी जानेंगे तकनीकी छात्र, गायक जावेद अली का होगा लाइव प्रोग्राम
    Next Article
    गोंडा में हाईस्कूल-इंटर में 6438 रहे अनुपस्थित:दो सॉल्वर पकड़े गए, 89,555 परीक्षार्थियों ने दी 10वीं और 12वीं की परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment