Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में हाईस्कूल-इंटर में 6438 रहे अनुपस्थित:दो सॉल्वर पकड़े गए, 89,555 परीक्षार्थियों ने दी 10वीं और 12वीं की परीक्षा

    14 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 12 मार्च को सकुशल संपन्न हो गईं। ये परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हुई थीं और जिले के 151 केंद्रों पर आयोजित की गईं। कुल 95,993 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 89,555 ने परीक्षा दी, जबकि 6,438 अनुपस्थित रहे। इस दौरान दो 'मुन्ना भाई' भी पकड़े गए। हाईस्कूल परीक्षा में 50,375 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 47,021 उपस्थित हुए, जबकि 3,354 अनुपस्थित रहे है। इसी प्रकार, इंटरमीडिएट में 45,618 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 42,534 ने परीक्षा दी और 3,084 अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा अवधि के दौरान, दो 'मुन्ना भाई' (एक युवक और एक युवती) को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। उनके खिलाफ संबंधित थाना क्षेत्रों में मुकदमे दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई की है। इस वर्ष गोंडा जिले को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और राज्य सरकार द्वारा 'अति संवेदनशील' श्रेणी में रखा गया था। इसके मद्देनजर, जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी गई। यूपी एसटीएफ, जिला प्रशासन, स्थानीय अभिसूचना इकाई और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से निगरानी की। परीक्षाओं को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। 151 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 151 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 4,700 कक्ष निरीक्षकों को तैनात किया गया था। पूरे जिले को 4 जोन और 18 सेक्टर में विभाजित किया गया था, जहाँ 4 जोनल मजिस्ट्रेट और 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए थे। इन सभी की कड़ी निगरानी में परीक्षाएँ बिना किसी विवाद के संपन्न हुईं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि जिले में कुल 95,993 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 89,555 ने परीक्षा दी और 6,438 अनुपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षाएं नकलविहीन और सकुशल संपन्न हुई हैं। डॉ. रामचंद्र ने उम्मीद जताई कि अगली बार गोंडा को 'अति संवेदनशील' श्रेणी में नहीं रखा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में बिजलीकर्मी की करंट लगने से मौत:ट्रांसफार्मर ठीक करते समय अचानक सप्लाई आने से हादसा
    Next Article
    देवरिया ने हॉकी प्रतियोगिता में सिवान को हराया:फाइनल में 4-1 से जीत दर्ज कर खिताब जीता, 4 टीमों ने लिया था हिस्सा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment