Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में बेटे ने कुल्हाड़ी से मां की हत्या की:गर्दन पर कई वार किया, पिता ने कहा- अच्छा खाने बनाने को लेकर हुआ विवाद

    15 hours ago

    1

    0

    बहराइच में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे बेटे ने अपनी ही मां पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। गर्दन पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला थाना विशेश्वरगंज के पुरैना गांव का है। पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया है। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका के पति भगवानदीन वर्मा का आरोप है कि आरोपी लंबे समय से मां के बनाए भोजन को लेकर विवाद करता था और इसी रंजिश में उसने वारदात को अंजाम दिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। खबर से जुड़ी तस्वीरें… जानिए पूरा मामला…. थाना विशेश्वरगंज के पुरैना गांव निवासी छैल बिहारी पुत्र भगवानदीन ने अपनी मां कृष्णावती (55) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमले में मां की गर्दन पर गंभीर चोट आई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही विशेश्वरगंज थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार द्विवेदी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए। ग्रामीणों और परिजनों ने बताया कि आरोपी छैल बिहारी (28 वर्ष) मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस अभी घटना के पीछे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। हत्या किस परिस्थिति में और किन कारणों से हुई, इसका स्पष्ट पता जांच के बाद ही चल सकेगा। बताया गया कि मृतका कृष्णावती के तीन बेटे हैं। घटना को लेकर परिवार के लोगों में गहरा दुख और आक्रोश है। मां की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता ने कहा- अच्छा खाना नही बनाने को लेकर हुआ वारदात मृतका के पति भगवानदीन वर्मा के अनुसार, गुरुवार सुबह उनकी पत्नी कृष्णावती अपने पिता को चाय देकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे आरोपी पुत्र छैलू वर्मा ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गर्दन पर गंभीर वार होने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पति ने बताया कि आरोपी का लंबे समय से अपनी मां से विवाद चल रहा था। उसका आरोप था कि उसकी मां ठीक से खाना नहीं बनाती थीं और भोजन में गंदगी (मल) मिला देती थीं। इसी कथित और पुराने विवाद को लेकर आरोपी ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की जा रही है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजने की तैयारी की जा रही है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है। सीओ पयागपुर हर्षिता तिवारी ने बताया कि विशेश्वरगंज के पुरैना गांव में महिला की हत्या के मामले में आरोपी पुत्र छैलू वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    STF-ड्रग्स डिपार्टमेंट ने 72 करोड़ की नकली दवाई पकड़ी:लैब में पहुंचते ही 28 में से 27 दवाई हो गई असली, कार्रवाई पर सवाल
    Next Article
    बदायूं में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार:पैर में लगी गोली, फायरिंग में सिपाही भी घायल; 20 एटीएम कार्ड और तमंचा बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment