Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार:पैर में लगी गोली, फायरिंग में सिपाही भी घायल; 20 एटीएम कार्ड और तमंचा बरामद

    15 hours ago

    1

    0

    बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र में बुधवार रात पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में बदमाश अजय उर्फ बबलू के पैर में गोली लगी, जबकि उसकी ओर से की गई फायरिंग में एक सिपाही भी घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ दातागंज आशेष नाथ ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह अपनी टीम के साथ मंडी समिति गेट के आगे वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नशीला पदार्थ पिलाकर नगदी और एटीएम कार्ड लूटने वाला 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश इलाके में मौजूद है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी भागने लगा। पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दबोचा पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाश ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अजय उर्फ बबलू के पैर में गोली लग गई। वहीं बदमाश की फायरिंग में सिपाही राहुल गौतम के हाथ में गोली लगी। घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। पूछताछ में कबूली लूट की वारदात घायल बदमाश ने पूछताछ में अपनी पहचान अजय उर्फ बबलू पुत्र रामवीर निवासी प्रहलादपुर, थाना सोरों, जनपद कासगंज के रूप में बताई। उसने अपने साथी सन्नी रौनी पुत्र शिवनारायण के साथ 10 मई को दातागंज कस्बे में एक व्यक्ति को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करने और उसकी जेब से नगदी व एटीएम कार्ड लूटने की वारदात करना स्वीकार किया। तमंचा, कारतूस, 20 एटीएम कार्ड और नकदी बरामद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा, दो जिंदा कारतूस, 20 एटीएम कार्ड और 2,400 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। विभिन्न जिलों में दर्ज हैं 14 मुकदमे पुलिस के अनुसार, अजय उर्फ बबलू पर बदायूं, कासगंज, कन्नौज, बरेली, लखनऊ, शाहजहांपुर, औरैया और फर्रुखाबाद समेत विभिन्न जिलों में कुल 14 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके अन्य साथियों और आपराधिक नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में बेटे ने कुल्हाड़ी से मां की हत्या की:गर्दन पर कई वार किया, पिता ने कहा- अच्छा खाने बनाने को लेकर हुआ विवाद
    Next Article
    किन्नरों ने पैसेंजर ट्रेन में दो युवकों को चाकू मारा:फर्रुखाबाद में नेग के लिए भड़के; गुस्साएं ग्रामीणों ने ट्रेन रोकी, पथराव किया; 2 घंटे तक हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment