Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में जन गोष्ठी में संघ की कार्यपद्धति पर चर्चा:अभय ने कहा- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्र निर्माण का पर्याय

    7 hours ago

    1

    0

    बहराइच के कपूरथला स्थित उत्थान सभागार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा एक प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र धर्म जागरण संयोजक अभय मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। राष्ट्र निर्माण का पर्याय है संघ अपने संबोधन में अभय ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्र निर्माण का पर्याय है। उन्होंने संघ की कार्यपद्धति और उसके ध्येय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि पिछले लगभग 100 वर्षों से संघ सुसंस्कृत, अनुशासित और राष्ट्र के प्रति समर्पित स्वयंसेवक तैयार कर समाज को संगठित कर रहा है। उन्होंने कहा कि संघ का एकमात्र लक्ष्य भारत को परम वैभव पर पहुंचाना है और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज को एकजुट करना उसका मूल उद्देश्य है। भ्रांतियों पर भी की चर्चा अभय ने समाज में संघ को लेकर फैली भ्रांतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि जो लोग संघ के मूल विचार से परिचित नहीं हैं, उन्होंने इसे गलत तरीके से परिभाषित करने का प्रयास किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संघ किसी भी समाज या वर्ग का विरोधी नहीं है। गोष्ठी के दौरान संवाद सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित प्रबुद्ध नागरिकों ने संघ की कार्यप्रणाली और सामाजिक समरसता पर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यवाह भूपेंद्र ने किया। इस अवसर पर नगर एवं चित्तौरा खंड के प्रबुद्ध नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और संघ के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिया मस्जिद के बाहर फूटा शिया समुदाय का आक्रोश:अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच खींचतान, मस्जिद का गेट किया बंद
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप- साउथ अफ्रीका ने दूसरा विकेट गंवाया:रजा ने डी कॉक-मार्करम को पवेलियन भेजा, जिम्बाब्वे ने 154 रन का टारगेट दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment