Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिया मस्जिद के बाहर फूटा शिया समुदाय का आक्रोश:अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच खींचतान, मस्जिद का गेट किया बंद

    9 hours ago

    1

    0

    अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद आगरा के शियाओं का भी गुस्सा फूट पड़ा। न्यू आगरा स्थित शहीद ए सालिस मस्जिद पर प्रदर्शन करते हुए मुस्लिमों ने अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका। हाथों में खामेनेई की तस्वीर लिए महिलाएं खूब रोईं। इस बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच खींचतान हुई। मस्जिद के बाहर सड़क पर प्रदर्शन करने के लिए आ रहे शिया समाज के मुस्लिमों को पुलिसने मस्जिद पर ही रोक दिया। मस्जिद का गेट बंद प्रदर्शनकारियों को मस्जिद से बाहर नहीं निकलने दिया। इस बीच काफी नोकझोंक भी हुई। अमेरिका के राष्ट्रपति के पुतले को जूते-चप्पलों की माला पहनकर उनके खिलाफ नारेबाजी की। इस बीच पाकिस्तान मुर्दाबाद के भी नारे लगे। अब विस्तार से पढ़िये... ईरान पर हुए हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद आगरा में मुस्लिम शिया समाज में आक्रोश फैल गया। रविवार दोपहर को न्यू आगरा स्थित शहीद-ए-सालिस मस्जिद में शिया समुदाय के लोग एकत्रित हो गए और अमेरिका-इजराइल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच कुछ युवा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर लगा पुतला बना लाए। इस पर जूते और चप्पलों की माला डली हुई थी। पेट्रोल डालकर पुतले को आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए। इस दौरान हाथों में खामेनेई की तस्वीरें लिए महिलाएं खूब रोईं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ भी नारेबाजी की। पुलिस से नोकझोंक की देखिये 3 तस्वीरें… सड़क पर प्रदर्शन करने से रोका अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंकने के बाद प्रदर्शन मस्जिद से बाहर निकलकर सड़क पर प्रदर्शन के लिए आगे बढ़े। मगर, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। 'अमेरिका का जो यार है...वो गद्दार है...वो गद्दार है' के नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारी सड़क पर आने लगे। इस बीच पुलिसकर्मियों ने उन्हें जबरन रोकने की कोशिश की। इसको लेकर प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मियों के बीच खूब खींचतान हुई। मस्जिद का गेट बंद किया काफी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने मस्जिद का गेट बंद कर दिया। जिससे कि प्रदर्शनकारी बाहर न निकल सकें। मगर, प्रदर्शन में शामिल महिलाएं दूसरे गेट से बाहर निकलकर सड़क पर आ गईं लेकिन पुलिसकर्मियों के समझाने के बाद वे वापस मस्जिद परिसर में चली गईं। लगभग एक घंटे तक प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन किया। फिलहाल मस्जिद पर ऐतिहातन तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में साइबर ठगी गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार:बजाज फिनसर्व के नाम पर लोगों से करते थे लाखों की ठगी
    Next Article
    बहराइच में जन गोष्ठी में संघ की कार्यपद्धति पर चर्चा:अभय ने कहा- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्र निर्माण का पर्याय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment