Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IAS का पर्सनल स्टेनो ले रहा अवैध निर्माण के ठेके:मुरादाबाद में अफसरों की नाक तले चल रहे अवैध निर्माण;पाकबड़ा में अवैध निर्माणों की बाढ़

    2 hours ago

    1

    0

    अवैध निर्माणों को लेकर भ्रष्टाचार के संगीन आरोपों से जूझ रहे मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) में इन दिनों सबकुछ उलटपुलट है। सीनियर अफसरों की आंखों में धूल झोंककर जूनियर जमकर मलाई काटने में लगे हैं। ताजा मामला एक आईएएस अधिकारी के पर्सनल स्टेनो से जुड़ा है। साहब का ये पर्सनल स्टेनो इलाके में अवैध निर्माणों के ठेके ले रहा है। मुरादाबाद में अवैध निर्माण करने वाले प्रदेश के एक जिले में बतौर कलक्टर तैनात इस आईएएस के पर्सनल स्टेनो के घर चक्कर लगा रहे हैं। साहब के पर्सनल स्टेनो का पिता इस धंधे को हैंडल कर रहा है और प्राधिकरण में उसकी तूती इतनी बोलती है और उसके कहे अवैध निर्माणों की ओर से प्राधिकरण अफसर आंखें मूंद लेते हैं। ताजा मसला मुरादाबाद- दिल्ली नेशनल हाईवे के ठीक किनारे पाकबड़ा में बन रही एक खल कारोबारी की आलीशान कोठी से जुड़ा है। लाखों रुपए का विकास शुल्क चोरी करके बगैर मानचित्र पास कराए यह कोठी करीब 600 वर्ग मीटर में बन रही है। हाईवे किनारे होने की वजह से आते-जाते इस पर अफसरों की नजर भी पड़ती है। लेकिन अधिकारी इससे आंखें मूंद लेते हैं। प्राधिकरण के सूत्रों ने बताया कि इस कोठी के अवैध निर्माण का कांट्रेक्ट भी आईएएस के पर्सनल स्टेनो ने लिया हुआ है। मंदिर वाले अंडरपास के पास बन रही यह कोठी दो मंजिल बन चुकी है और अब इसकी तीसरी मंजिल पर लिंटर डाले जाने की तैयारी है। लेकिन एमडीए के जेई, एई, एक्सईएन या प्रवर्तन दल ने आज तक यहां झांकना भी मुनासिब नहीं समझा। पाकबड़ा में अवैध निर्माणों का यह इकलौता मामला नहीं है। पूरे पाकबड़ा में 200 से अधिक छोटे-बड़े अवैध निर्माण चल रहे हैं। जिनके खिलाफ प्राधिकरण अफसर जानकारी होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। दरअसल सूबे के एक जिले की कलेक्टरी संभाल रहे आईएएस का पर्सनल स्टेनो पाकबड़ा का रहने वाला है। साहब की जब मुरादाबाद में तैनाती थी तो उसे संविदा पर कंप्यूटर विभाग में रखा था। बाद में जब साहब कलक्टर बनकर गए तो उसे साथ ले गए। प्राधिकरण सूत्र बताते हैं कि जब ये अधिकारी मुरादाबाद में तैनात थे उसी समय साहब की अपने संविदा ऑपरेटर से अच्छी केमिस्ट्री सेट हो गई थी। इसीलिए तबादले पर जाते वक्त उसे अपने साथ ही ले गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली उल्सव में प्रेम, सौहार्द और समरसता का संदेश:प्रयागराज में सांस्कृतिक चेतना शक्ति की महिलाओं ने उड़ाए अबीर और गुलाल
    Next Article
    बर्रा में आवारा कुत्तों को भगाने पर विवाद:पड़ोसी ने पिता-पुत्र को पीटा, पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment