Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में कूड़ा जलाते समय बुजुर्ग झुलसा:तेज लपटों से कपड़े में लगी आग, अस्पताल में भर्ती

    2 hours ago

    1

    0

    बहराइच जिले के रामगांव इलाके में कूड़ा जलाते समय एक 70 वर्षीय बुजुर्ग झुलस गया। मंगलवार को हुई इस घटना में तेज लपटें उठने से उनके कपड़ों में आग लग गई। बुजुर्ग को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मूर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के भगड़िया ग्राम निवासी गोरखनाथ (70) रामगांव इलाके में अपने बेटे के घर आए हुए थे। मंगलवार को वह घर के सामने पड़े कूड़े को जला रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज लपटें उठीं और उनकी धोती में आग लग गई। शोर सुनकर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। तब तक गोरखनाथ के दोनों पैर और एक हाथ आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस चुके थे। परिवारजनों ने तुरंत घायल गोरखनाथ को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में परिवार पर जानलेवा हमला:पुराने मुकदमे में सुलह से इनकार पर की मारपीट
    Next Article
    यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट की तैयारी अंतिम चरण में:25 अप्रैल के बाद आएगा परिणाम, डिजीलॉकर-उमंग ऐप से भी डाउनलोड होगी मार्कशीट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment