Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट की तैयारी अंतिम चरण में:25 अप्रैल के बाद आएगा परिणाम, डिजीलॉकर-उमंग ऐप से भी डाउनलोड होगी मार्कशीट

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित करने की तैयारी अपने अंतिम चरण में पहुंचा दी है। रिजल्ट 25 अप्रैल के बाद किसी भी दिन जारी हो सकता है। मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है और अब डेटा एंट्री व सत्यापन का काम तेजी से चल रहा है। लाखों छात्र बेसब्री से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। इस साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में लगभग 54 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। 8033 केंद्रों पर दो पालियों में एग्जाम आयोजित कराया गया था। प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, जिनकी लाइव फीड लखनऊ में दो राज्य स्तरीय और प्रयागराज में एक कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से निगरानी की गई थी। बोर्ड सचिव भगवति सिंह ने बताया कि रिजल्ट वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध होगा। छात्र अपना रिजल्ट रोल नंबर से देख सकेंगे। इसके अलावा डिजीलॉकर और उमंग ऐप के माध्यम से भी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड की सुविधा होगी। परिणाम घोषणा के बाद स्क्रूटनी और रीवैल्यूएशन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। सफल छात्रों के लिए परिणाम आधारित प्रवेश प्रक्रिया तेज होगी, जबकि असफल छात्रों को विशेष कक्षाओं का लाभ मिलेगा। शिक्षा विभाग ने निर्देश दिए हैं कि रिजल्ट जारी होते ही सभी जिलों में परिणाम विश्लेषण बैठकें आयोजित की जाएं। यूपी बोर्ड के सचिव ने कहा कि रिजल्ट हमेशा राज्यव्यापी चर्चा का विषय रहते हैं। इस बार भी अच्छे नतीजे की उम्मीद है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें और अफवाहों से बचें। रिजल्ट घोषणा से पहले बोर्ड ने सर्वर मजबूत करने के लिए तकनीकी टीम तैनात कर दी है, ताकि किसी प्रकार की तकनीकी खराबी न हो। --------------- ये खबर पढ़ें- 2 करोड़ 80 लाख कॉपियां हुई चेक:यूपी बोर्ड ने पूरा किया मूल्यांकन, अप्रैल के अंतिम सप्ताह में घोषित होंगे परिणाम उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली। प्रदेश भर में कुल 254 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। मूल्यांकन के लिए कुल 1,52,780 शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी, जिनमें हाईस्कूल के लिए 96,804 और इंटरमीडिएट के लिए 55,976 परीक्षक शामिल थे। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में कूड़ा जलाते समय बुजुर्ग झुलसा:तेज लपटों से कपड़े में लगी आग, अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    हरदोई में अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपती की मौत:शवों के पास रोती मिली 3 महीने की बेटी, शादी से लौटते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment