Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में महिला को हाथी ने पटका, मौत:दवा लेकर लौटते समय किया हमला, बचाने आए दोनों बेटे भी घायल

    5 hours ago

    1

    0

    बहराइच के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत बिछिया–मिहीपुरवा मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक टस्कर हाथी के हमले में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, लखीमपुर खीरी जिले के पारस पुरवा गांव निवासी मुन्नी देवी (45) अपने बेटों करन (17) और अर्जुन (15) के साथ इलाज के लिए मिहीपुरवा के खालेपुरवा गांव गई थीं। दोपहर करीब तीन बजे वे मिहीपुरवा–बिछिया हाईवे से वापस लौट रहे थे। देखें, 2 तस्वीरें… बेटा बोला- हाथी ने पटककर मार डाला निशानगाड़ा और बिछिया के बीच सड़क पर अचानक एक टस्कर हाथी आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक की रफ्तार धीमी होते ही हाथी ने हमला कर दिया। बड़े बेटे करन और छोटे बेटे अर्जुन ने बताया कि हाथी ने सूंड से उनकी मां को पटक दिया और पैरों तले रौंदते हुए जंगल की ओर चला गया। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों के पहुंचने पर हाथी हट गया। बिछिया निवासी गोले कुरैशी और आम्बा निवासी वारिश अली ने घायलों को सवारी बस से बिछिया के एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मुन्नी देवी को मृत घोषित कर दिया। दोनों बेटों को हाथ और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीणों से अलर्ट की अपील सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभ में यह स्पष्ट नहीं हो सका कि घटना निशानगाड़ा रेंज या कतर्नियाघाट रेंज में हुई, हालांकि डीएफओ अपूर्वा दीक्षित ने बताया कि घटना निशानगाड़ा रेंज क्षेत्र की है। उन्होंने बताया कि रेंजर कतर्नियाघाट आशीष गौंड और रेंजर निशानगाड़ा सुरेंद्र श्रीवास्तव को वन कर्मियों की टीम के साथ मौके पर भेजा गया है तथा राहगीरों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। वन विभाग ने लोगों से जंगल क्षेत्र से गुजरते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में बच्ची ने अपहरण की उड़ाई झूठी अफवाह:सीओ ने की पूछताछ; बोली- मोबाइल में देखी थी ऐसी कहानी
    Next Article
    डीआईओएस नें महाशिवरात्रि पर बुलाई कक्ष निरीक्षकों की बैठक:शिक्षकों ने किया विरोध, कहा यह आदेश हिन्दुओं की आस्थाओं के साथ खिलवाड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment