Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में सड़क पर नाली निर्माण के लिए खोदा गड्ढा:होली से पहले आवागमन बाधित, लोगों ने की समाधान की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    संतकबीरनगर के मेंहदावल नगर पंचायत के ब्रम्हचारी मोहल्ले में कार्यदाई संस्था द्वारा सड़क के बीच में नाली निर्माण के लिए गड्ढा खोद दिया गया है। इससे मोहल्ले वासियों को आवागमन में भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। होली के त्योहार को देखते हुए स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से इस समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग की है। मोहल्ला निवासी एजाज, आमिर, सुहैल, प्रमोद, तुफैल, सिराजुद्दीन, नईम, अफसर, नबी, परवेज और सद्दाम ने बताया कि सड़क के बीच में खोदे गए गड्ढों और वहां डाली गई मिट्टी से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। इससे स्थानीय निवासियों, दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। निवासियों के अनुसार, सड़क पर खुले ये गड्ढे न केवल दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं, बल्कि बच्चों के लिए भी अत्यंत असुरक्षित हैं। सड़क संकीर्ण होने के कारण जाम की समस्या भी उत्पन्न हो रही है। खुदाई के बाद मिट्टी को वहीं छोड़ देने से बच्चों के गड्ढे में गिरने और वाहनों के पलटने का खतरा बना रहता है। मोहल्ले वासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि जब तक निर्माण कार्य पूरा न हो, गड्ढे के चारों ओर बैरिकेडिंग (घेराबंदी) की जाए और कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए दबाव बनाया जाए। उन्होंने बताया कि मंदिर से लेकर जैनुलाबदीन के घर तक नाली का निर्माण होना है और मोहल्ले के अंदर जाने का यही एकमात्र रास्ता है। जहां से गड्ढा खोदा गया है, वहां से अंदर जाने का कोई दूसरा मार्ग नहीं है। इस गड्ढे के कारण लगभग 1500 की आबादी प्रभावित हो रही है। इस संबंध में सभासद समीर आलम ने आश्वासन दिया है कि काम जल्द ही कराकर रास्ता सुचारू रूप से शुरू किया जाएगा। वही ईओ पंकज कुमार ने कहा मामले को दिखवा रहे है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा के अस्पताल में मरीज के तीमारदार की पिटाई:जांच के बाद हॉस्पीटल सील, दो अरेस्ट; घटना का CCTV सामने आया
    Next Article
    नगर निगम के 3 सुपरवाइजर सस्पेंड:7 कर्मचारी बर्खास्त; डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में लापरवाही पर एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment