Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में सड़क हादसा, दो मासूमों की मौत:पिता व एक बच्चा गंभीर, स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर, ड्राइवर की तलाश

    13 hours ago

    1

    0

    बहराइच के नानपारा-बहराइच मार्ग पर रविवार देर शाम एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनके पिता और एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, रामगांव थाना क्षेत्र निवासी रामकुमार अपने ससुराल नानपारा के गायघाट में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रविवार शाम को वह अपनी बेटी शशि (4 वर्ष), बेटे प्रीतम (3 वर्ष) और प्रिंस (7 वर्ष) के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। जब वे रिसिया थाना क्षेत्र के भोपतपुर के पास पहुंचे, तभी एक चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सभी लोग उछलकर दूर जा गिरे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक चालक वाहन छोड़कर फरार हो चुका था। सूचना मिलने पर रिसिया थाना प्रभारी करुणाशंकर पांडे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर ही शशि की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल प्रीतम, प्रिंस और रामकुमार को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में इलाज के दौरान प्रीतम ने भी दम तोड़ दिया। फिलहाल, पिता रामकुमार और प्रिंस की हालत गंभीर बनी हुई है। रामकुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में ट्रक-बाइक की टक्कर, दिव्यांग की मौत:बाइक सवार एक युवक घायल, चालक गाड़ी लेकर हुआ फरार
    Next Article
    तीन जनपदों के 18 केंद्रों पर एलएलबी परीक्षा शुरू:270 छात्र अनुपस्थित, 2755 पंजीकृत; कुलपति ने किया निरीक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment