Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली में दहशत: Army Public School को बम से उड़ाने की धमकी, छावनी इलाके में मचा हड़कंप

    3 hours from now

    1

    0

    देश की राजधानी के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले दिल्ली छावनी (Delhi Cantt) इलाके में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां स्थित आमी पब्लिक स्कूल (APS) को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ईमेल प्राप्त हुआ। इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं और स्कूल परिसर में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया।इसे भी पढ़ें: Bullion Market में हलचल तेज, अगले हफ्ते Gold-Silver की कीमतों में लगेगी आग! एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। स्कूल प्रशासन ने सुबह प्राधिकारियों को मेल की सूचना दी। मेल में चेतावनी दी गई थी कि परिसर में विस्फोटक उपकरण रखे गए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हम ईमेल के स्रोत की जांच कर रहे हैं और फिलहाल कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर को खाली कराने के बाद वहां गहन तलाशी अभियान चल रहा है।’’इसे भी पढ़ें: Dhaka में सत्ता बदलते ही भारत की बड़ी पहल, नए Foreign Minister से मिले उच्चायुक्त Pranay Verma उन्होंने आगे बताया कि ईमेल के स्रोत का पता लगाने और इसे भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर प्रकोष्ठ की मदद ली जा रही है। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते, स्वान दस्ते और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद हैं।साइबर सेल खंगाल रही है 'धमकी का सोर्स'पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी तक की जांच में परिसर के भीतर कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। हालांकि, दिल्ली पुलिस का साइबर सेल सक्रिय हो गया है और उस आईपी एड्रेस (IP Address) का पता लगाने की कोशिश की जा रही है जिससे यह डरावना मेल भेजा गया था। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Jharkhand Municipal Elections | 48 नगर निकायों में 'शक्ति प्रदर्शन', बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें, 6000 उम्मीदवारों का भविष्य दांव पर
    Next Article
    Dhaka में सत्ता बदलते ही भारत की बड़ी पहल, नए Foreign Minister से मिले उच्चायुक्त Pranay Verma

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment