Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में शिया समुदाय ने निकाला कैंडल मार्च:ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत पर विरोध प्रदर्शन, केंद्र से दखल की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    बहराइच में ईरान के सर्वोच्च नेता और शिया धर्मगुरु अयातुल्ला खामेनेई के मौत पर शिया समुदाय ने रविवार देर रात कैंडल मार्च निकाला। समुदाय ने अमेरिका और इजराइल के कथित हमले में मारे गए खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर के अकबरपुरा इलाके में स्थित एक मस्जिद में शिया समुदाय के लोगों ने खामेनेई के निधन के बाद मजलिस का आयोजन किया। इस दौरान मुस्लिम समुदाय में नाराजगी देखी गई, जहां उन्हें शहीद का दर्जा देते हुए जुलूस और प्रदर्शन किए गए। कैंडल मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनके धर्मगुरु किसी ताकत के आगे नहीं झुके और उन्हें शहीद होना पसंद था। यह प्रदर्शन खामेनेई के प्रति सम्मान और उनके निधन पर समुदाय के दुख को दर्शाता है। मुस्लिम समुदाय ने केंद्र सरकार से इस मामले में अपनी नीति स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करने का आग्रह भी किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में बैटरी रिक्शा शोरूम में भीषण आग:15 नई गाड़ियां जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने 45 मिनट में पाया आग पर काबू
    Next Article
    प्रयागराज में महिला कांस्टेबल ने यात्री की जान बचाई:चलती ट्रेन पर चढ़ते समय पैर फिसलने से प्लेटफार्म पर गिरा, सिपाही ने खींचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment