Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में महिला कांस्टेबल ने यात्री की जान बचाई:चलती ट्रेन पर चढ़ते समय पैर फिसलने से प्लेटफार्म पर गिरा, सिपाही ने खींचा

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज जंक्शन पर एक महिका कांस्टेबल ने हिम्मत और सूझबूझ दिखाते हुए एक रेलयात्री की जान बचाई। प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर गाड़ी नंबर 14005 लिच्छवी एक्सप्रेस रवाना होने लगी। इसी दौरान एक यात्री तेज से ट्रेन में सवार होने लगा। ट्रेन में चढ़ते समय उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म और गाड़ी के बीच फंस गया। उसकी जान जोखिम में थी। इसी दौरान ड्यूटी तैनात महिला कांस्टेबल गीता की नजर पड़ी। वह दौड़ पड़ी और तेजी से यात्री को खींच उसकी जान बचा ली। पूरा मामला प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। महिला कांस्टेबल की रेलवे अफसरों ने तारीफ की है। रेलवे ने “ऑपरेशन जीवन रक्षा” के तहत कांस्टेबल को प्रशस्ति पत्र देने की बात कही है। मामला जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर शाम 17:54 बजे के करीब हुआ। लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन 18:06 बजे वहां से रवाना होने लगी। इसी दौरान कानपुर के रहने वाले यात्री अशोक कुमार पुत्र रामहरी चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगे। उनका पैर फिसल गया और वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच गिर गए। ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल गीता जो कि 16वीं बटालियन रेल सुरक्षा विशेष बल में तैनात हैं, वह दौड़ पड़ीं। पूरी हिम्मत से उन्होंने यात्री को खींच लिया। महिला कांस्टेबल ने यात्री को सुरक्षित प्लेटफार्म पर खींच और ट्रेन आगे निकल गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में शिया समुदाय ने निकाला कैंडल मार्च:ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत पर विरोध प्रदर्शन, केंद्र से दखल की मांग
    Next Article
    रामपुर एसपी ने होली-रमजान को लेकर सुरक्षा का लिया जायजा:फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment