Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक युवक की मौत:दूसरे की हालत गंभीर, मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे

    3 hours ago

    1

    0

    बहराइच जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टैंपो को टक्कर मार दी। इस हादसे में टैंपो सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुम्हारन पुरवा निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है। वह अपने साथी बाबूलाल और अन्य लोगों के साथ टैंपो से अचौलिया में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। पटेरिया के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनके टैंपो में टक्कर मार दी। हादसे में पवन और बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद पवन को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाबूलाल का इलाज जारी है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में विवाहिता ने की आत्महत्या:घरेलू विवाद के चलते उठाया कदम, फंदे से लटका मिला शव
    Next Article
    महराजगंज में श्याम मंदिर से निकली निशान शोभायात्रा:भक्तिमय माहौल में जयघोष से गूंजा पूरा शहर, प्रशासन अलर्ट रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment