Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में विवाहिता ने की आत्महत्या:घरेलू विवाद के चलते उठाया कदम, फंदे से लटका मिला शव

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ के परीक्षितगढ़ क्षेत्र के पेपला दुर्वेशपुर गांव में घरेलू विवाद के चलते एक 33 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार, पेपला दुर्वेशपुर निवासी 33 वर्षीय आरती की शादी लगभग 15 साल पहले थाना क्षेत्र के पूठी गांव निवासी सुशील से हुई थी। बताया गया है कि दंपति के बीच कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा था। इसी तनाव के कारण बुधवार देर रात आरती ने अपने घर के आंगन में लगे पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह आरती की 12 वर्षीय बेटी रिया ने अपनी मां को फंदे से लटका देखा। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा। पुलिस को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के लोग मौके पर मौजूद रहे। पुलिस की मौजूदगी में सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं। सीओ सदर देहात सुधीर कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला घरेलू विवाद से संबंधित प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम परिजनों ने आरती का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका के परिवार में पति सुशील, 12 वर्षीय बेटी रिया और 10 वर्षीय बेटा वंश हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में खेत में तेंदुए का शव मिला:बिजली के तार की चपेट में आने की आशंका, वन विभाग की टीम ने कब्जे में लिया
    Next Article
    बहराइच में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक युवक की मौत:दूसरे की हालत गंभीर, मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment