Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर:ससुराल जा रहे युवक की मौत, दूसरा घायल

    16 hours ago

    1

    0

    बहराइच के नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नवाबगंज निवासी शाकिर अपनी प्लेटिना बाइक से अपनी ससुराल अंटहवा जा रहा था। नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर जगन्नाथपुर के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में शाकिर और दूसरी बाइक पर सवार कल्लन घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने दोनों घायलों को तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान शाकिर ने दम तोड़ दिया। मृतक शाकिर की शादी सात साल पहले हुई थी। उसके दो बेटियां और एक बेटा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में कूड़ा स्टैंड हटाने की मांग:पांडव रोड पर गंदगी से लोग परेशान, रमजान में विशेष सफाई की अपील
    Next Article
    वाराणसी में होली और रमजान परंपरागत होगी:पुलिस कमिश्नर बोले- धार्मिक स्थलों पर नहीं लगेगा लाउडस्पीकर, लंबित केस होने पर कार्रवाई होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment