Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में यूजीसी विरोध पर युवक पर हमला:हमलावरों के खिलाफ कोतवाली देहात में शिकायत दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    बहराइच जिले में यूजीसी बिल का विरोध करने वाले एक युवक पर हमला किया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद सवर्ण समाज के लोग युवक को लेकर कोतवाली देहात पहुंचे, जहां हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। फखरपुर थाना क्षेत्र के इनदनापुर गांव निवासी विमल शर्मा लगातार यूजीसी का विरोध कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इसी सिलसिले में रविवार को उन्होंने बहराइच से अयोध्या तक पदयात्रा शुरू की थी। हालांकि, इस दौरान देहात कोतवाली पुलिस ने उन्हें दोनक्का चौराहे से वापस बुलाकर थाने में बिठा लिया था। विमल को देर शाम छोड़ दिया गया था। युवक ने बताया कि मंगलवार को जब वह शहर के किसान डिग्री कॉलेज में अपना प्रमाणपत्र लेने आ रहा था, तभी आठ से दस लोगों ने उसे रोका। हमलावरों ने यूजीसी का विरोध करने पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उस पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जब तक लोग मौके पर पहुंचते, हमलावर वहां से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर सवर्ण समाज के लोग युवक को लेकर देहात कोतवाली पहुंचे। देर शाम हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। देहात कोतवाल ने बताया कि युवक की तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बेडकरनगर में स्कूल में सिल्वर जुबली समारोह:पूर्व मंत्री राम अचल बोले- शिक्षा समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव
    Next Article
    गैंगस्टर एक्ट के मामले में आरोपी को सजा:सिद्धार्थनगर की अदालत ने आरोपी को ठहराया दोषी, 5 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment