Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैंगस्टर एक्ट के मामले में आरोपी को सजा:सिद्धार्थनगर की अदालत ने आरोपी को ठहराया दोषी, 5 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया

    2 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर में गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में सोमवार, 16 मार्च को अदालत ने वीरेन्द्र साहनी उर्फ गब्बर को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट मनोज कुमार तिवारी की अदालत ने उसे 3 वर्ष 1 माह 10 दिन के कारावास और 5 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों और अभिलेखों के आधार पर आरोपी के खिलाफ आरोप सिद्ध पाए। दोषी वीरेन्द्र साहनी उर्फ गब्बर गोरखपुर जिले के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के भरवटिया गांव का निवासी है और फुलचन्द्र साहनी का पुत्र है। यह मामला वर्ष 2013 का है। उस समय सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र में दर्ज आपराधिक गतिविधियों और जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सामने आए मामलों के आधार पर उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामला लंबे समय तक अदालत में विचाराधीन रहा। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने साक्ष्य, दस्तावेज और केस से जुड़े तथ्यों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। अदालत ने सभी तथ्यों और साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद आरोपी को दोषी करार दिया। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि आरोपी अर्थदंड अदा नहीं करता है, तो उसे अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता नीरज श्रीवास्तव ने प्रभावी पैरवी की। न्यायालय पैरोकार आरक्षी अर्जुन ने भी मुकदमे की सुनवाई में आवश्यक अभिलेख और समन्वय उपलब्ध कराकर सहयोग किया। इसके अलावा जिला मॉनिटरिंग सेल और सिद्धार्थनगर थाना पुलिस ने भी मामले की सुनवाई के दौरान समन्वय बनाए रखा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में यूजीसी विरोध पर युवक पर हमला:हमलावरों के खिलाफ कोतवाली देहात में शिकायत दर्ज
    Next Article
    रामपुर के स्कूल में शरारती तत्वों ने की तोड़फोड़:कक्षाओं के ताले तोड़े, रजिस्टर बिखेरे; बच्चों की कुर्सियां भी क्षतिग्रस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment