Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत अब वास्तव में लोकतंत्र नहीं रहा, Rahul Gandhi ने Hyderabad में PM Modi पर साधा निशाना

    15 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए शनिवार को आरोप लगाया, ‘‘भारत वास्तव में अब लोकतंत्र नहीं रहा।’’ राहुल गांधी ने यहां तेलंगाना सरकार द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘भारत समिट’ को संबोधित करते हुए विश्वास व्यक्त किया, ‘‘हम श्रीमान मोदी को हराने जा रहे हैं और उनसे छुटकारा पाने वाले हैं।’’ उन्होंने सवाल किया कि अगर निर्वाचन आयोग 14 करोड़ मतदाताओं को अवैध घोषित कर देता है, तो चुनाव वैध कैसे हो सकता है? गांधी संभवतः उन मतदाताओं की संख्या का जिक्र कर रहे थे, जो 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद कई राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)के बाद कम हो गई है। उन्होंने कहा, ‘‘ लोकसभा चुनाव-2024 में जिन 14 करोड़ लोगों ने मतदान किया था, उन्हें कुछ महीने पहले या तो अस्तित्वहीन मतदाता या फिर गैर-मतदाता घोषित कर दिया गया।’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि 2014 में एक बिल्कुल नया चुनाव देखने को मिला, जिसमें राजनीतिक व्यवस्था के भीतर लाखों डॉलर झोंके गए और एक बिल्कुल अलग तरह का प्रचार अभियान चलाया गया।उन्होंने कहा कि चुनावी व्यवस्था, जिसका इस्तेमाल विवादों को सुलझाने के लिए किया जाता था, उसे अचानक पलट दिया गया, और ‘‘हम एक दशक तक सदमे में रहे’’। लोकसभा चुनाव, 2014 में कांग्रेस नीत सुयंक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) को हराकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सत्ता में आया और नरेन्द्र मोदी पहली बार प्रधानमंत्री बने। भारतीय राजनीति में एक दशक से संकट का दावा करते हुए, राहुल ने कहा कि कांग्रेस को धीरे-धीरे पता चला कि क्या हो रहा था।उन्होंने कहा, ‘‘हमें पता लगा और जिसे हमने बिना किसी संदेह के साबित कर दिया कि 2014 में भारत के लोकतंत्र को नष्ट कर दिया गया था।’’ कांग्रेस नेता ने चुनाव प्रणाली में कथित अनियमितताओं की चर्चा करते हुए कहा, ‘‘महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन ने चुनाव जीता था, लेकिन तीन महीने बाद ही उसका सफाया हो गया।’’ उन्होंने कहा कि नतीजों के कारणों के विश्लेषण में कांग्रेस और अन्य लोगों ने पाया कि उन्हें दोनों चुनावों में बिल्कुल एक जैसे वोट मिले। राहुल गांधी ने दावा किया कि तीन महीनों के भीतर 70 लाख नए मतदाता ‘जादुई रूप से’ जुड़ गए और उनमें से हर एक व्यक्ति ने भाजपा को वोट दिया, जिससे पार्टी की जीत हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य राज्यों में भी ऐसा ही हुआ है।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 1.5 अरब से अधिक लोगों के साथ भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के नाते एक वैश्विक धरोहर है। उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया भर में लोकतांत्रिक आंदोलन के लिए यह जरूरी है कि भारत एक लोकतंत्र बना रहे, लेकिन हमने जो पाया और साबित किया, वह यह है कि भारत अब वास्तव में लोकतंत्र नहीं रहा।’’ राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा के सत्ता में आने से पहले देश का एक कारोबारी दुनिया का 600वां सबसे अमीर व्यक्ति था, लेकिन कुछ महीने पहले वह दुनिया का दूसरा सबसे अमीर व्यक्ति बन गया। उन्होंने कहा, ‘‘व्यापार और राजनीति के बीच, यानी श्रीमान अदाणी और श्रीमान मोदी के बीच के अंतर की रेखा मिट चुकी है।इसका परिणाम अदाणी की संपत्तियों में देखा जा सकता है- हवाई अड्डे, बंदरगाह, पुल, सीमेंट, रक्षा, बुनियादी ढांचा आप कुछ भी ले लें, हर जगह वह मौजूद हैं। नतीजा यह है कि एक दशक में भाजपा की संपत्ति 11 गुना बढ़ गई है। कुल मिलाकर, वे एक बहुत बड़ी आर्थिक ताकत बन गए हैं, और कोई भी उनका मुकाबला नहीं कर सकता।’’ उन्होंने कहा कि ऐसे तत्व दुनिया भर में देखे जा सकते हैं।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उन्हें जो समझ आया, वह यह है कि भाजपा और मोदी का मुकाबला करने में मीडिया जैसे ‘साधन’ काम नहीं आएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष को समझ नहीं आ रहा था कि आगे क्या कदम उठाएं क्योंकि ‘संस्थान छीन लिए गए हैं’ और विपक्षी नेताओं को मुकदमों का सामना करना पड़ा। राहुल गांधी ने कहा कि हालांकि, विपक्ष ने यह पता लगा लिया कि देश के लोगों के साथ सीधा जुड़ाव कहीं अधिक शक्तिशाली होता है, भले ही ‘फासीवादी’ कितने ही संस्थानों पर नियंत्रण क्यों न रखते हों।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के जरिए अपना पलटवार शुरू किया और लोगों की ओर से पार्टी की इस पहल को ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिली। कांग्रेस नेता ने कहा कि उनके पास भाजपा शासन को हराने के लिए ‘‘सत्य, अहिंसा और प्रेम’’ के सबसे शक्तिशाली हथियार हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आप दिल्ली में हमारी सड़कों पर देख सकते हैं।आप इसे उस डर में देख सकते हैं जो प्रधानमंत्री और अमित शाह के मन में है। यह तो पहले ही तय हो चुका है।’’ राहुल गांधी ने उन विदेशी प्रतिनिधियों से माफी मांगी जो हैदराबाद में ‘भारत समिट’ में शामिल नहीं हो सके। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने उन विदेशी प्रतिनिधियों को इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने दावा किया, ‘‘इससे आपको अंदाजा मिल जाता है कि हमारे देश में हम किन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।’’ खबरों के मुताबिक केंद्र सरकार ने नार्वे की पत्रकार हेली ल्यिंग सहित ‘भारत समिट’ के लिए आमंत्रित 100 से अधिक विदेशियों को या तो वीजा देने से इनकार कर दिया या वीजा रद्द कर दिए, जबकि 300 से अधिक अन्य लोगों को मंजूरी दे दी। ल्यिंग मई में ओस्लो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा के दौरान उस समय चर्चा में आईं जब उन्होंने प्रेस की स्वतंत्रता को लेकर भारतीय पक्ष से सवाल पूछे। वह हैदराबाद में आयोजित ‘भारत समिट’ में वक्ता के तौर पर शामिल होने वाली थीं।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रतिनिधियों को रोकने के सवाल पर कहा था कि ‘वीज़ा से जुड़े मामले किसी भी देश या सरकार का संप्रभु अधिकार होते हैं।’’ तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी, कांग्रेस के अन्य नेता और विदेशों से आए प्रतिनिधि कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने ‘भारत समिट’ के आयोजन स्थल, हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के नजदीक राहुल गांधी के दौरे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष गणेश कुंडे ने कहा कि कांग्रेस द्वारा किए गए चुनावी वादों को पूरा किए बिना राहुल गांधी को राज्य का दौरा करने का कोई अधिकार नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Mahadev App से अपराध की कमाई 92000 करोड़ से ज्यादा, ED ने रायपुर कोर्ट को बताया
    Next Article
    Tarn Taran में NH-54 पर दो तीर्थयात्री बसों की भीषण टक्कर, पांच की मौत और 15 घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment