Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Mahadev App से अपराध की कमाई 92000 करोड़ से ज्यादा, ED ने रायपुर कोर्ट को बताया

    14 hours ago

    1

    0

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रायपुर की विशेष अदालत को बताया है कि महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप का कथित अवैध कामकाज और उससे जुड़ी धन शोधन की गतिविधियां अब भी जारी हैं तथा इस अपराध से हुई कुल कमाई 92 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। ईडी ने इसके कथित मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की मांग के दौरान यह जानकारी दी है। शुक्रवार को एक विशेष पीएमएलए अदालत में दायर अपनी रिमांड अर्जी में ईडी ने चंद्राकर की सात दिन की हिरासत का अनुरोध किया।ईडी ने दलील दी कि पैसे के लेन-देन का पता लगाने, अपराध से हुई कमाई का इस्तेमाल कहां हुआ, यह जानने और अब भी चल रहे सट्टेबाजी पैनल की जानकारी जुटाने के लिए उससे पूछताछ करना जरूरी है। अदालत ने चंद्राकर को 19 नवंबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया। ईडी ने बताया कि महादेव ऑनलाइन बुक ऐप के जरिए हुई अवैध कमाई का अनुमान 75 हजार से 80 हजार करोड़ रुपये है।इसके अलावा, इससे जुड़ी वेबसाइट ‘स्काईएक्सचेंज डॉट कॉम’ से 11 हजार से 12 हजार करोड़ रुपये और ‘लोटस365 डॉट कॉम’ से लगभग 2,400 करोड़ रुपये की कमाई का अनुमान है। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 50 के तहत दर्ज बयानों का हवाला देते हुए, ईडी ने बताया कि सह-आरोपी रजत कुमार सिंह ने खुलासा किया है कि महादेव ऑनलाइन बुक ऐप अब भी चल रहा है और वह दुबई से लगभग 8-10 सट्टेबाजी पैनल चला रहा था। एजेंसी ने बताया कि एक अन्य सहयोगी, विशाल रमानी ने भी ऐप के कामकाज के जारी रहने की पुष्टि की है और माना है कि वह दुबई से लगभग 35 सट्टेबाजी पैनल चला रहा था।चंद्राकर को इस महीने की शुरुआत में ओमान से भारत वापस लाया गया था। एजेंसियों का आरोप है कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई शहर के रहने वाले चंद्राकर और रवि उप्पल ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर ‘महादेव बुक ऐप’ का प्रचार किया और पैनल व ब्रांच ऑपरेटर के एक नेटवर्क के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी का काम किया। आरोप है कि 2020 में कोविड-19 लॉकडाउन के बाद से ये आरोपी ऑनलाइन सट्टेबाजी के जरिए हर महीने लगभग 450 करोड़ रुपये कमा रहे थे।एजेंसियों का दावा है कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके सैकड़ों बैंक खाते खुलवाए, जिनके जरिए अवैध कमाई का लेन-देन किया जाता था। ये खाते कमीशन के आधार पर चलाए जाते थे। आरोप है कि सट्टेबाजी से हुई कमाई को पैनल ऑपरेटर द्वारा कई बैंक खातों के जरिए यूएई में मौजूद चंद्राकर और अन्य प्रर्वतकों तक पहुंचाया जाता था।सीबीआई ने यह भी दावा किया कि इस अवैध कमाई का एक बड़ा हिस्सा सट्टेबाजी वेबसाइटों के विज्ञापनों और हर साल आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रमों पर खर्च किया जाता था, जिनमें कई सितारे शामिल होते थे। आरोप है कि इन कार्यक्रमों में शामिल होने वाली हस्तियों को भी इसी अवैध सट्टेबाजी की कमाई से भुगतान किया जाता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Rampurhat Municipality ने Chhath Puja पर मीट दुकानों को बंद रखने का दिया आदेश
    Next Article
    भारत अब वास्तव में लोकतंत्र नहीं रहा, Rahul Gandhi ने Hyderabad में PM Modi पर साधा निशाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment