Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भरत एनकाउंटर; 8 दिन बाद सम्राट बोले-दोषी को सजा होगी:रिटायर्ड जज से भरत की मां बोलीं-हत्यारों को फांसी हो:प्रशासन गुंडा है, SDM को भी फंदे से लटकाओ

    13 hours ago

    1

    0

    भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर के 8 दिन बाद सीएम सम्राट चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि समस्या यदि सामने आती है तो सरकार तुरंत चिंतित होकर आगे बढ़ेगी।सरकार ने सबसे ऊपर के आयोग का गठन किया है। जो गलत होगा उस पर कार्रवाई होगी। इधर, भरत तिवारी मुठभेड़ की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। गुरुवार सुबह रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा अपनी टीम के साथ भरत तिवारी के गांव बिलौटी पहुंचे। उनके साथ शाहबाद रेंज के DIG सत्य प्रकाश, भोजपुर के DM तनय सुल्तानिया, भोजपुर के SP राज समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद हैं। रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा ने भरत तिवारी के माता-पिता और भाई से भी मुलाकात की है। साथ ही वारदात से जुड़े जगहों का निरीक्षण किया। विनोद कुमार सिन्हा से मुलाकात के बाद भरत तिवारी की मां आशा देवी ने बताया, उन्होंने मुझसे कहा कि आप लिखकर दीजिए क्या चाहती हैं। मैंने जज साहब से कहा कि मेरे बेटे को को जिस-जिस ने मारा है, उसे फांसी होनी चाहिए।जिस SDM का मेरे बेटे की हत्या में हाथ था वो भी उनके साथ आया था। मैंने उनके सामने कहा कि इसे फांसी दो। प्रशासन गुंडा है, गुंडे का एक ही इलाज है फांसी। मुझे कोर्ट पर विश्वास है। CBI जांच होनी चाहिए। 17 जून को भरत तिवारी का एनकाउंटर हुआ था। परिवार ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस वालों पर FIR दर्ज कराई है। इसके बाद CM ने इस मामले में न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। अब मौके से आई कुछ तस्वीरें देखिए… एनकाउंटर के 8 दिन बाद परिवार से मिले भोजपुर SP इधर, एनकाउंटर के 8वें दिन जिले के एसपी राज भरत के परिजनों से मिले। भरत तिवारी के घर से एसपी दफ्तर की दूरी 28 किलोमीटर है। एसपी को 28 किलोमीटर की दूरी तय करने में 8 दिन का वक्त लग गया। बुधवार को रात के अंधेर में जिले के कप्तान दलबल के साथ भरत तिवारी के घर पहुंचे। करीब एक घंटे तक परिजन से मिले। इस दौरान एसपी ने स्पष्ट कहा कि वह बोलने नहीं, बल्कि परिवार की पीड़ा और पक्ष सुनने आए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले के हर पहलू की निष्पक्ष जांच की जाएगी। मुलाकात के दौरान भरत तिवारी की मां आशा देवी ने बेटे की मौत के मामले की सीबीआई जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। आज बीजेपी एमएलसी पवन सिंह भरत तिवारी के घर वालों से मिलेंगे। इधर, बुधवार को भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में बिलौटी गांव में महापंचायत हुई। महापंचायत में शामिल लोगों का कहना था कि भरत तिवारी की जो मांग थी, उसे पूरा किया जाए, नहीं तो श्राद्धकर्म के बाद वे विधानसभा का घेराव करेंगे। भरत तिवारी के एनकाउंटर के सवाल पर सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि जो भी पुलिसकर्मी दोषी हैं, उनपर कार्रवाई होनी चाहिए। NDA सरकार में उनके परिवार को न्याय जरूर मिलेगा। पवन सिंह आज भरत तिवारी के परिवार से मिलने जाएंगे। भरत तिवारी एनकाउंटर केस में अबतक क्या-क्या हुआ ये खबरें भी पढ़िए… भरत एनकाउंटर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….
    Click here to Read more
    Prev Article
    री-नीट- 8 राज्यों से बिहार लाए गए 200 सॉल्वर:50 करोड़ तक की डील, कैंडिडेट्स को दूर बैठाकर देना था एग्जाम, NTA की सुरक्षा कैसे टूटी
    Next Article
    पंजाब CM की वायरल VIDEO पर प्रेस कांफ्रेंस:मान बोले- मास्क पहनाया, गले पर निशान नहीं, ऐनक पहनाई क्योंकि आंखों पर मास्क नहीं लगता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment