Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली यार्ड रीमॉडलिंग से रेल यातायात प्रभावित:5 से 8 अगस्त तक प्रयागराज-भिवानी समेत कई ट्रेनों के मार्ग बदले

    3 hours ago

    1

    0

    दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण 5 से 8 अगस्त तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर मध्य रेलवे ने इस दौरान कई ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव की घोषणा की है। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति जांचने की सलाह दी गई है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, तकनीकी कार्यों के चलते कुछ ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं, जबकि कुछ गाड़ियों का आंशिक टर्मिनेशन या ओरिजिनेशन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 14117 प्रयागराज-भिवानी एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 5, 6 और 7 अगस्त, 2026 को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन सामान्यतः गाजियाबाद–दिल्ली–दिल्ली किशनगंज मार्ग से चलती है, लेकिन इन तिथियों में इसे गाजियाबाद–नई दिल्ली–दिल्ली किशनगंज मार्ग से चलाया जाएगा। इस दौरान इसका दिल्ली शाहदरा और दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। इसी तरह, बालुरघाट-बठिंडा एक्सप्रेस (15733) 3 और 6 अगस्त को तथा बालुरघाट-बठिंडा एक्सप्रेस (15743) 5 अगस्त को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। ये ट्रेनें गाजियाबाद से नई दिल्ली होकर सब्जी मंडी स्टेशन के रास्ते चलेंगी और दिल्ली शाहदरा तथा दिल्ली स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। इसके अतिरिक्त, गाड़ी संख्या 64152 दिल्ली-अलीगढ़ 6, 7 और 8 अगस्त को दिल्ली के बजाय नई दिल्ली स्टेशन से रवाना होगी। वहीं, 64101 अलीगढ़-दिल्ली इन तिथियों में नई दिल्ली तक ही चलेगी। इसका विवेकानंद नगर, दिल्ली शाहदरा और दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस ऐप या रेलवे हेल्पलाइन के माध्यम से अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शहबाज शरीफ का गेम ओवर! पूर्व मंत्री ने खोली पोल- 'आसिम मुनीर के आगे नहीं कोई औकात, टिक नहीं पाएंगे'
    Next Article
    गोरखपुर कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में फायर सेफ्टी के इंतजाम नहीं:चेकिंग हुई तो एक बाल्टी बालू रखा, पतली सीढ़ी से चढ़ते- उतरते छात्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment