Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नई प्रदेश टीम पर आनंद द्विवेदी ने जताया भरोसा:बोले- संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा; डॉ. नीरज सिंह को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह

    3 hours ago

    2

    0

    भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित होने के बाद पार्टी संगठन में उत्साह का माहौल है। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने नई टीम के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ताओं की यह टीम संगठन को नई दिशा और गति प्रदान करेगी। उन्होंने विशेष रूप से डॉ. नीरज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने को संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं के सम्मान के रूप में बताया। नई टीम से संगठन को मिलेगी मजबूती भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में गठित नई टीम संगठनात्मक अनुभव, समर्पण और कार्यकुशलता का मजबूत संगम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन द्वारा जिन नेताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, वे लंबे समय से पार्टी की विचारधारा और संगठन के विस्तार के लिए काम करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से प्रदेश में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में मदद मिलेगी। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई आनंद द्विवेदी ने प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री और प्रदेश मंत्री बनाए गए सभी नेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने योग्य और अनुभवी कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। डॉ. नीरज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर विशेष खुशी भाजपा महानगर अध्यक्ष ने विशेष रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नीरज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि डॉ. नीरज सिंह लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित रहे हैं और उनकी नियुक्ति पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के सम्मान का प्रतीक है। आनंद द्विवेदी ने कहा कि डॉ. नीरज सिंह की नियुक्ति के बाद लखनऊ सहित पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उनके संगठनात्मक अनुभव का लाभ अब प्रदेश स्तर पर पार्टी को मिलेगा। 24 वर्षों के संगठनात्मक योगदान का मिला सम्मान उन्होंने बताया कि डॉ. नीरज सिंह वर्ष 2002 से भारतीय जनता पार्टी के एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रहे हैं। पिछले 24 वर्षों में उन्होंने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन विस्तार और विभिन्न जनसरोकारों से जुड़े अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आनंद द्विवेदी ने कहा कि सेवा, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा के कारण डॉ. नीरज सिंह ने कार्यकर्ताओं के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी नियुक्ति यह संदेश देती है कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रतिबद्धता का सम्मान किया जाता है। कार्यकर्ताओं में उत्साह, संगठन को मिलेगी नई ताकत भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का मानना है कि नई प्रदेश टीम के गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। विशेष रूप से डॉ. नीरज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने से लखनऊ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व और अनुभव से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों में इसका सकारात्मक प्रभाव दिखाई देगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में फायर सेफ्टी के इंतजाम नहीं:चेकिंग हुई तो एक बाल्टी बालू रखा, पतली सीढ़ी से चढ़ते- उतरते छात्र
    Next Article
    अमीन को विक्की बनाकर भेजा जेल, कोर्ट ने किया बरी:पॉक्सो एक्ट के मामले में 5 साल से जेल में था, दरोगा के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment