Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत की भयंकर परमाणु छलांग, यूरेनियम पर हुआ बड़ा खेल

    15 hours ago

    1

    0

    भारत अपनी परमाणु ऊर्जा क्षमता को बढ़ाने की तैयारी में जुटा हुआ है और इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के साथ यूरेनियम सहयोग एक बार फिर चर्चा में आ गया। दरअसल दिल्ली में हुई एक बड़ी बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ कई मुद्दों पर बातचीत की। लेकिन सबसे ज्यादा जोर ऊर्जा और खासतौर पर यूरेनियम सप्लाई बढ़ाने पर रहा। विदेश मंत्री जयशंकर ने साफ कहा कि भारत अब ऑस्ट्रेलिया के साथ यूरेनियम साझेदारी को विस्तार देना चाहता है क्योंकि देश का न्यूक्लियर सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है। बैठक के दौरान विदेश मंत्री ने कहा कि पिछले कुछ सालों में भारत और ऑस्ट्रेलिया की रणनीतिक साझेदारी को नई रफ्तार मिली। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रींत्रियों की हालिया मुलाकात के बाद अलग-अलग मंत्रियों और विभागों के बीच लगातार बातचीत बढ़ी। व्यापार और निवेश को लेकर भी दोनों देश ईसीटीए और सीईसीए समझौतों पर आगे बढ़ रहे हैं। इसे भी पढ़ें: क्या सच में यूरेनियम सौंपने को ईरान तैयार? Trump के आगे तेहरान के हथियार डालने की इनसाइड स्टोरीऊर्जा क्षेत्र को लेकर जयशंकर ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले से ऊर्जा व्यापार जारी है। लेकिन अब इसे यूरेनियम सप्लाई तक बढ़ाने पर गंभीरता से काम हो रहा है। उन्होंने कहा हम ऊर्जा व्यापार का विस्तार यूरेनियम सप्लाई तक करना चाहते हैं। भारत के न्यूक्लियर सेक्टर में सुधार हुए हैं और आने वाले समय में परमाणु ऊर्जा का उत्पादन तेजी से बढ़ेगा। विदेश मंत्री जयशंकर ने यह भी बताया कि दोनों देशों की टीमें क्रिटिकल मिनरल्स यानी महत्वपूर्ण खनिजों को लेकर लगातार चर्चा कर रही हैं। इसके अलावा रक्षा सहयोग भी तेजी से मजबूत हो रहा है। दोनों देशों के बीच नियमित सैन्य अभ्यास और रक्षा आदान प्रदान हो रहे हैं। खासतौर पर समुद्री सुरक्षा सहयोग दोनों देशों की साझेदारी का अहम हिस्सा बन चुका है। जयशंकर ने कहा कि स्पेस और खेल के क्षेत्र में बातचीत आगे बढ़ रही है। दरअसल यूरेनियम के मामले में ऑस्ट्रेलिया दुनिया का सबसे ताकतवर देश माना जाता है। वहां करीब 16.7 लाख टन यूरेनियम भंडार मौजूद हैं जो दुनिया के कुल भंडार का लगभग 28% है। इसे भी पढ़ें: US Military Hits IRGC Boats | टूट गया संघर्ष-विराम? अमेरिका का बड़ा सैन्य एक्शन, IRGC की जहाजों को किया नेस्तनाबूदऑस्ट्रेलिया के ओलंपिक डैम, रेंजर और बेव्ली जैसे इलाके यूरेनियम के बड़े केंद्र हैं। खास बात यह है कि इतना बड़ा भंडार होने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया खुद बड़े स्तर पर परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम नहीं चलाता। वहीं भारत यूरेनियम भंडार के मामले में दुनिया के टॉप 10 देशों में शामिल नहीं है। भारत के पास करीब 1.7 लाख टन यूरेनियम भंडार है और वो दुनिया में 13वें स्थान पर आता है। देश में सबसे ज्यादा यूरेनियम झारखंड और आंध्र प्रदेश में पाया जाता है। ऐसे में भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा दूसरे देशों से आयात करता है ताकि उसके परमाणु रिएक्टर्स को इधर मिलता रहे। वहीं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2014 में सैन्य परमाणु समझौता हुआ था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत की मिसाइल से साइप्रस मचाएगा धमाका, तुर्की की मीडिया में मची खलबली
    Next Article
    UN में भयंकर बवाल, गुस्से में भारत ने पाकिस्तान को ठोका

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment