Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत के बाद चीन जा सकते हैं नेपाली PM बालेन:BRI योजना पर बातचीत होगी; 2017 में समझौता हुआ था लेकिन अब तक लागू नहीं हुई

    10 hours ago

    1

    0

    भारत के दौरे के बाद अब नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह चीन जा सकते हैं। उनका यह दौरा जनवरी 2027 तक हो सकता है। दोनों देशों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। बालेन शाह के दौरे के दौरान चीन की बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव योजना, अटकी हुई विकास परियोजनाओं और चीनी निवेश पर बातचीत हो सकती है। नेपाल और चीन ने 2017 में BRI को लेकर समझौता किया था। हालांकि 9 साल बाद भी यह योजना लागू नहीं हो पाई है। चीन चाहता है कि पुरानी योजनाओं पर काम शुरू हो चीन के अधिकारियों को चिंता है कि नेपाल की पिछली सरकारों के समय दोनों देशों के बीच हुए समझौतों पर काम काफी धीमी गति से चल रहा है। इसका एक उदाहरण टोखा-छहरे सुरंग सड़क प्रोजेक्ट है। इस सड़क के निर्माण से पहले होने वाली जांच लगभग पूरी होने वाली है लेकिन सरकारी प्रक्रियाओं में देरी के कारण काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। चीन चाहता है कि बालेन सरकार पुरानी योजनाओं को तेजी से पूरा करे। इसके अलावा दोनों देशों के बीच रेल और सड़क संपर्क बढ़ाने, उत्तरी सीमा पर व्यापार के रास्ते खोलने और नेपाल में बाढ़ के बाद दोबारा निर्माण के काम में मदद जैसे मुद्दों पर भी बातचीत हो सकती है। नेपाल से 20 नेताओं का दल बीजिंग गया था बालेन के चीन दौरे से पहले उनकी पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के 20 नेताओं का एक दल 15 नवंबर को बीजिंग गया था। यह दल चीन में 10 दिन रहा। चीन रवाना होने से पहले बालेन ने नेताओं से BRI, चीनी निवेश, पर्यटन, सड़क और दूसरी विकास योजनाओं पर चर्चा करने को कहा था। उन्होंने साफ कहा था कि बातचीत में नेपाल के हितों को सबसे ऊपर रखा जाए। हालांकि, चीन से लौटने के बाद दल ने BRI को लेकर कोई बड़ा बयान नहीं दिया। बीजिंग में दल ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) के पोलित ब्यूरो सदस्य ली शुलेई से मुलाकात की थी। इस दौरान चीनी नेताओं ने बालेन और RSP अध्यक्ष रबी लामिछाने को भी जल्द चीन आने का न्योता दिया था। BRI समझौता अब तक लागू क्यों नहीं हुआ? बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) की शुरुआत चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 2013 में की थी। इसका मकसद दूसरे देशों में सड़कें, रेलवे लाइन, पुल और बंदरगाह बनाकर चीन के साथ उनका व्यापार और संपर्क बढ़ाना है। चीन अब तक 150 से ज्यादा देशों के साथ BRI से जुड़े समझौते कर चुका है। इनमें एशिया, अफ्रीका, यूरोप और दक्षिण अमेरिका के देश शामिल हैं। BRI को लेकर नेपाल और चीन के बीच हुए समझौते का मकसद भी सड़क, रेल और दूसरी विकास योजनाओं के जरिए दोनों देशों के बीच संपर्क और व्यापार बढ़ाना है। पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार के समय इसे लागू करने के लिए एक और समझौता हुआ। लेकिन इन योजनाओं के लिए पैसा कैसे दिया जाएगा, इस पर दोनों देशों में सहमति नहीं बन पाई। नेपाल चाहता है कि चीन इन परियोजनाओं के लिए कर्ज देने के बजाय आर्थिक मदद दे, ताकि उस पर कर्ज का बोझ न बढ़े। इसी वजह से कई योजनाओं पर काम आगे नहीं बढ़ सका। अब बालेन के चीन दौरे में यह सबसे अहम मुद्दा हो सकता है। भारत में 25 घंटे रहे थे बालेन शाह बालेन ने 26 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री पद संभाला था। इसके बाद उनका पहला द्विपक्षीय विदेश दौरा भारत का रहा। वे 22 नवंबर को नई दिल्ली पहुंचे और करीब 25 घंटे 30 मिनट भारत में रहने के बाद 23 नवंबर को काठमांडू लौट गए। भारत दौरे के दौरान दोनों देशों ने डिजिटल सुविधाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेती, ऊर्जा, सैटेलाइट, शहरी विकास और सीमा पार संपर्क से जुड़े 8 समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे। भारत ने नेपाल में बाढ़ के बाद दोबारा निर्माण और विकास कार्यों के लिए 15 हजार करोड़ रुपए की मदद देने का ऐलान भी किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिस्तर पर लेटते ही बढ़ने लगती है खांसी? ये इन बीमारियों का लक्षण
    Next Article
    अफगानिस्तान में स्कूल के पास धमाका, 10 बच्चों की मौत:100 से ज्यादा घायल, गोदाम में डायनामाइट रखा था इसी से विस्फोट हुआ

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment