Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत को हराकर इंग्लैंड नंबर-1 टी-20 टीम बन सकती है:पांचवां मैच आज; रोज बाउल में इंडिया अब तक नहीं हारी

    8 hours ago

    1

    0

    भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला साउथैम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। इंग्लैंड ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। पहला मुकाबला बारिश की वजह से बेनतीजा रहा था, जबकि अगले तीनों मैच मेजबान टीम ने जीते। 8 मार्च 2026 को टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत एक भी टी-20 मैच नहीं जीत सका है। टीम लगातार 6 मैचों से जीत का इंतजार कर रही है। अगर भारत यह मुकाबला हारता है तो पहली बार तीन या उससे ज्यादा मैचों की टी-20 सीरीज गंवाएगा। दूसरी ओर, इंग्लैंड जीत के साथ भारत को पीछे छोड़कर टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 टीम बन जाएगा। श्रेयस अय्यर कप्तान बनने के बाद अब तक एक भी टी-20 इंटरनेशनल नहीं जीत सके हैं। हालांकि, उन्होंने मौजूदा सीरीज में दो अर्धशतक लगाए हैं। पिछले मुकाबले में उन्होंने 49 गेंदों पर नाबाद 80 रन बनाए थे। रोज बाउल में भारत का रिकॉर्ड शानदार भारत ने रोज बाउल स्टेडियम में अब तक सिर्फ एक टी-20 इंटरनेशनल खेला है और उसे जीता है। 7 जुलाई 2022 को खेले गए मुकाबले में हार्दिक पंड्या के ऑलराउंड प्रदर्शन (51 रन और 4 विकेट) की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को 50 रन से हराया था। इसी मैच में अर्शदीप सिंह ने टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वैभव से बड़ी पारी की उम्मीद 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अब तक तीन टी-20 इंटरनेशनल में सिर्फ 42 रन ही बना सके हैं। उन्होंने क्रमशः 14, 13 और 15 रन की पारियां खेली हैं। इंग्लैंड से लगातार 4 टी-20 कभी नहीं हारा भारत इस मैच में भारत पर इंग्लैंड से लगातार चौथा मैच हारने का खतरा है। टीम ने टी-20 में इंग्लैंड के खिलाफ लगातार चार टी-20 मैच कभी नहीं गंवाए हैं। हालांकि, टीम तीसरी बार लगातार तीन मैच हारी है। दोनों के बीच कुल 34 मैच खेले गए हैं, इनमें इंडिया ने 18 मैच जीते हैं। जबकि, 15 मैच हारे हैं। जबकि, अंग्रेजों के घर में रिकॉर्ड उलटा है। इंग्लैंड में दोनों टीमों ने 13 मैच खेले हैं, इनमें से 8 मेजबानों ने जीते। 4 हारे हैं। ईशान किशन टॉप परफॉर्मर विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने इस साल 19 मैचों में 611 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 185.15 रहा है। ईशान ने एक शतक और 4 अर्धशतक भी लगाए हैं। तेज गेंदबाज नई गेंद से विकेट निकाल रहे हैं, लेकिन महंगे भी साबित हो रहे हैं। उन्होंने 2026 के 18 मैचों में 25 विकेट झटके हैं। बटलर खराब फॉर्म में, ब्रूक-सॉल्ट लय में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर पिछले 18 टी-20 इंटरनेशनल पारियों में एक भी बार 40 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सके हैं। इस दौरान उनका औसत 15.16 रहा है। हालांकि, फिल सॉल्ट और कप्तान हैरी ब्रूक शानदार फॉर्म में हैं और टीम की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। जैकब बेथेल ने इंग्लैंड के लिए 2026 में सबसे ज्यादा रन 15 मैचों में 425 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 175.61 रहा है। वहीं लेग स्पिनर आदिल राशिद ने 15 मैचों में 22 विकेट लिए हैं। उनका इकोनॉमी रेट 7.98 रहा है। पिच रिपोर्ट और मौसम साउथैम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों, दोनों के लिए मददगार मानी जाती है। शुरुआती ओवरों में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को अच्छी स्विंग और अतिरिक्त उछाल मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती है, बल्लेबाजी आसान हो जाती है। इस मैदान पर टी-20 में पहली पारी का औसत स्कोर 166 रन और दूसरी पारी का औसत स्कोर 138 रन है। यहां का बेस्ट टी-20 स्कोर 248/6 है, जो इंग्लैंड ने बनाया था। प्लेइंग-11 भारत:अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन/संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर/सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा/रवि बिश्नोई। इंग्लैंड:फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजेश शर्मा की हेल्थ पर 'फौजी' की टीम की सफाई:कहा- उन्हें सेट पर कीड़े ने काटा, इसकी जानकारी नहीं; अक्षय कुमार ने जताई चिंता
    Next Article
    स्पेन फुटबॉल वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में:बेल्जियम पर भारी पड़ी गोलकीपर लामेन्स की गलती, मेरिनो ने विजयी गोल दागा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment