Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्पेन फुटबॉल वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में:बेल्जियम पर भारी पड़ी गोलकीपर लामेन्स की गलती, मेरिनो ने विजयी गोल दागा

    6 hours ago

    1

    0

    2010 की चैंपियन स्पेन फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। उसने शुक्रवार रात दूसरे दूसरा क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम को 2-1 से हराया। अब उसका सामना फ्रांस से होगा। यह मैच 14 जुलाई की रात 12:30 बजे खेला जाएगा। लॉस एंजिल्स स्टेडियम में स्पेन और बेल्जियम का मुकाबला 87 मिनट तक 1-1 से बराबरी पर था। 88वें मिनट में सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी मिकेल मेरिनो ने विजयी गोल दागा। स्पेन के पाउ क्यूबार्सी की किक बेल्जियम के रिजर्व गोलकीपर सेने लामेन्स के हाथ से छूट गई। मेरिनो ने रिबाउंड पर गोल कर दिया। स्पेन की टीम वर्ल्ड कप इतिहास में तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची है। उसने पिछली बार 2010 में इस दौर में जगह बनाई थी। उस एडीशन में स्पेन ने नीदरलैंड को 1-0 से हराकर पहला खिताब जीता था। आज रात 2:30 बजे से नार्वे-इंग्लैंड और कल सुबह 6:30 बजे से अर्जेंटीना-स्विटजरलैंड के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाएंगे। इन मैचों से दूसरे सेमीफाइनल की टीमें तय होंगी। मैच में खास मेरिनो ने लगातार दूसरे मैच में निर्णायक गोल किया जनवरी 2026 में मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाफ मैच के दौरान मेरिनो के दाएं पैर में स्ट्रेस फ्रैक्चर हो गया था। चोट गंभीर थी और उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। करीब चार महीने के रिहैबिलिटेशन के बाद उन्होंने वर्ल्ड कप टीम में वापसी की। स्पेन ने इस वर्ल्ड कप में पहला गोल खाया स्पेन ने 30वें मिनट में फाबियन रुइज के गोल से बढ़त बनाई। बेल्जियम ने 11 मिनट बाद ही चार्ल्स डी केटेलेरे के गोल से बराबरी कर ली। यह इस वर्ल्ड कप में स्पेन के खिलाफ पहला गोल था। गोलकीपर कोर्टुआ चोटिल हुए, रिजर्व गोलकीपर पर बढ़ा दबाव बेल्जियम के अनुभवी गोलकीपर थिबाउ कोर्टुआ 71वें मिनट में जांघ की चोट के कारण मैदान छोड़ने को मजबूर हुए। उनकी जगह आए सेने लामेन्स निर्णायक क्षण में बॉल नहीं संभाल सके, जिसका स्पेन ने फायदा उठाया। आखिरी में स्पेन का वर्ल्ड कप अभियान देखिए… यूरोप की 2 सबसे मजबूत टीमें में सेमीफाइनल स्पेन और फ्रांस मौजूदा दौर की सबसे मजबूत यूरोपीय फुटबॉल टीमों में गिनी जाती हैं। स्पेन तेज पासिंग और बॉल पजेशन के लिए जाना जाता है। फ्रांस की ताकत तेज काउंटर अटैक और मजबूत फॉरवर्ड लाइन है। ऐसे में सेमीफाइनल को टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला माना जा रहा है। ----------------------------------------------------------- फुटबॉल वर्ल्ड कप की यह खबर भी पढ़िए… अर्जेंटीना के सामने स्विट्जरलैंड, मेसी फुटबॉल वर्ल्ड कप में 8 गोल कर चुके FIFA वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना का मुकाबला स्विट्जरलैंड से होगा। मेसी इस टूर्नामेंट में 8 गोल कर गोल्डन बूट की रेस में दूसरे स्थान पर हैं। एक गोल करते ही वे टॉप पर पहुंच जाएंगे। मैच भारतीय समयानुसार 12 जुलाई को सुबह 6:30 बजे से खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत को हराकर इंग्लैंड नंबर-1 टी-20 टीम बन सकती है:पांचवां मैच आज; रोज बाउल में इंडिया अब तक नहीं हारी
    Next Article
    मेसी की अर्जेंटीना के सामने स्विट्जरलैंड:फुटबॉल वर्ल्ड कप में 8 गोल कर चुके; अर्लिंग हालैंड की नॉर्वे Vs हैरी केन की इंग्लैंड

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment