Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत को हटाकर टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 बना इंग्लैंड:श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप किया, तीसरा मैच 8 विकेट से जीता

    7 hours ago

    1

    0

    इंग्लैंड ने 55 दिन बाद भारत से T20I की नंबर-1 रैंकिंग फिर छीन ली। इंग्लैंड ने मैनचेस्टर में श्रीलंका को तीसरे T20I में 8 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम की। श्रीलंका के 124 रन के जवाब में इंग्लैंड ने 9.4 ओवर में 2 विकेट पर 126 रन बनाकर जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने 62 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल किया। यह 120+ रन के लक्ष्य का सबसे तेज T20I चेज है। 26 जुलाई को भारत ने इंग्लैंड से छीनी थी रैंकिंग इंग्लैंड ने 11 जुलाई को भारत को 4-0 से हराकर T20I रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल किया था। भारत ने 26 जुलाई को जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाकर यह स्थान वापस ले लिया था। अब 19 सितंबर को इंग्लैंड ने श्रीलंका को 3-0 से हराकर 55 दिन बाद नंबर-1 स्थान फिर हासिल कर लिया। बटलर ने रिजवान का रिकॉर्ड तोड़ा इसके बाद बटलर और हैरी ब्रुक ने दूसरे विकेट के लिए 38 गेंदों पर 85 रन की साझेदारी की। दोनों ने पावरप्ले में ही इंग्लैंड का स्कोर 82 रन तक पहुंचा दिया। ब्रुक 33 रन बनाकर रन आउट हुए। बटलर ने 32 गेंदों पर नाबाद 62 रन बनाए। उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 193.75 रहा। बटलर ने छक्का लगाकर इंग्लैंड को जीत दिलाई। यह T20I में बटलर की 32वीं 50+ रन की पारी थी। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने T20I में 31 बार 50+ रन बनाए हैं। इस लिस्ट में बाबर आजम 42 बार के साथ पहले, विराट कोहली 39 बार के साथ दूसरे और रोहित शर्मा 37 बार के साथ तीसरे नंबर पर हैं। बटलर अब चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। श्रीलंका के आखिरी 6 विकेट 17 रन में गिरे टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। सॉनी बेकर ने लाहिरू उदारा को आउट किया। इसके बाद विल जैक्स ने पावरप्ले में दो विकेट लिए। पाथुम निसंका 24 गेंदों पर 36 रन बनाकर आउट हुए। कमिंदु मेंडिस ने 28 गेंदों पर 35 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। लेकिन दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त साथ नहीं मिला। चरित असलंका रन आउट हुए। ईशान मलिंगा भी रन आउट हुए। वानिंदु हसरंगा हिट विकेट हुए। श्रीलंका ने आखिरी 6 विकेट सिर्फ 17 रन में गंवा दिए। पूरी टीम 18.5 ओवर में 124 रन पर ऑलआउट हो गई। बेकर, आर्चर और जैक्स को 2-2 विकेट इंग्लैंड के लिए सॉनी बेकर, जोफ्रा आर्चर और विल जैक्स ने 2-2 विकेट लिए। जेमी ओवरटन ने 1 विकेट लिया। बेकर ने 3.5 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बेकर ने सीरीज के तीन मैचों में 6 विकेट लिए। उनकी इकोनॉमी 3.71 रही। श्रीलंका पर लगातार 15वीं जीत इंग्लैंड की श्रीलंका के खिलाफ T20I में यह लगातार 15वीं जीत है। इसके साथ इंग्लैंड ने किसी फुल मेंबर टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा T20I जीत के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। भारत का 1,605 दिन रहा नंबर-1 का पहला कार्यकाल भारत 20 फरवरी 2022 को पहली बार T20I रैंकिंग में नंबर-1 बना था। उसका यह पहला कार्यकाल 1,605 दिन चला। जुलाई 2026 में इंग्लैंड ने 4-0 की सीरीज जीतकर भारत से यह स्थान छीन लिया था। इसके बाद भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2-0 की बढ़त बनाकर नंबर-1 स्थान वापस हासिल किया। अब 55 दिन बाद इंग्लैंड फिर भारत से नंबर-1 रैंकिंग छीनकर शीर्ष पर पहुंच गया है। -------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ा:ICC टी-20 रैंकिंग में नंबर-2 बल्लेबाज बने, अब टॉप-2 पोजीशन पर भारतीय प्लेयर अफगानिस्तान के खिलाफ शुरुआती दो टी-20 मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ताजा ICC टी-20 बैटिंग रैंकिंग में नंबर-2 पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ा है। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    एशियन गेम्स में भारत का पहला मेडल पक्का:सुचिका मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के सेमीफाइनल में; भारतीय महिला हॉकी टीम 19-0 से जीती
    Next Article
    भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान:कामिल पूरन को पहला T20I कॉल-अप; हेटमायर की वापसी, कैंपबेल वनडे टीम में लौटे

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment