Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चुनाव में थी रोक, अब वकीलों की दावतों का दौरा:समर्थन-विरोध और जीत हार का गुणा गणित वकीलों में बहस का मुद्दा

    3 hours ago

    1

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में जब तक वोटों की गिनती पूरी नहीं हो जाती, रिजल्ट सामने नहीं आते तब तक चुनावी चकल्लस जारी है। प्रचार से लेकर वोटिंग तक वकीलों की दावतों पर रोक थी, अब दावतों का दौर शुरू हो गया है। गुट, समर्थन, किसने किसे वोट दिया, वोटिंग में किसकी क्या भूमिका थी। विरोध कौन कर रहा था, अब यही सब बातें वकीलों के बीच जोरदार बहस का मुद्दा हैं। जीत का दम भर रहे समर्थक और प्रत्याशी प्रत्याशी अपनी जीत का दम भर रहे तो समर्थक भी उन्हें खूब चढ़ा रहे हैं। यहां तक की कई प्रत्याशियों को बधाइयां तक दी जाने लगी हैं। उम्मीद तो सभी प्रत्याशियों को है लेकिन समर्थक गुणा गणित समझा कर जीत का आंकड़ा बता रहे हैं। प्रयागराज में वकीलों की संख्या अधिक है, ऐसे में कोर्ट के बाहर से लेकर चैंबरों, घरों, रेस्टारेंटों और चाय की होटलों पर मतदान की गुणा गणित चल रही है। वोटों की गिनती में चूंकी समय है इसलिए इंतजार के दौरान उत्साह, उम्मीद और मायूसी का उतार चढ़ाव जारी रहेगा। रैली, हंगामा, पार्टियों, दावत पर रोक थी बार एसोसिएशन चुनाव हो या फिर अधिवक्ता संघ चुनाव दोनों में ही हाईकोर्ट ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। हाईकोर्ट की निगरानी में होने वाली इन चुनावों में कोर्ट परिसर, आसपास पोस्टर, बैनर, कटआउट, हैंडबिल पर पूरी तरह रोक लगी है। जुलूसों पर पाबंदी होगी, नारेबाजी करते हुए अधिवक्ताओं की भीड़, हंगामा, रैली, मार्च पर रोक रही। वकीलों के लिए पार्टियां, सार्वजनिक भोजन, दावतों पर रोक लगाई गई थी। 10,050 वोट डाले गए बार एसोसिएशन चुनाव 2026-27 की वोटिंग गरुुवार को पूरी हो गई। सुबह नौ बजे से शाम 5:30 बजे 10,050 वोट डाले गए। कुल वोटरों की संख्या 11,724 थी। अबकी बार 85.7% मतदान हुआ। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में वोटिंग बाक्स रखे गए हैं। सुबह से शाम तक जीत हार की जंग में डूबे रहे वकीलों की धड़कने अब सोमवार तक जारी रहेंगी। शुक्रवार को रेस्ट रखा गया है। हालांकि कमेटी की बैठक होगी। शनिवार और रविवार को हाईकोर्ट की छुट्‌टी है। इस दिन वोटों की छंटनी कराई जा सकती है। सोमवार से शुरु होगी गिनती वोटों की गिनती सोमवार से शुरू होगी। यानि सोमवार तक वकीलों की धड़कनें बढ़ी रहेंगी। हालांकि रिजल्ट आने में वक्त लगेगा। हाईकोर्ट की निगरानी में हुए चुनाव की वोटिंग, बाक्सों की सुरक्षा और गिनती सीआईएसएफ की सुरक्षा में होगी। मुख्य चुनाव अधिकारी (सीआरओ) एसएफए नकवी के मुताबिक, मतदान के लिए चुनाव कमेटी ने कुल 12 हजार मतपत्र छपवाए थे। मतदान समाप्त होने के बाद कुल पड़े मतों की संख्या 10,050 रही। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के इस चुनाव में कुल 30 पदों के लिए 263 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें अध्यक्ष, मानद सचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और गवर्निंग काउंसिल सदस्य के पद शामिल हैं। अध्यक्ष, मानद सचिव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष के एक-एक पद के अलावा संयुक्त सचिव के चार, कोषाध्यक्ष के दो और उपाध्यक्ष के छह पदों पर चुनाव हुआ। वहीं गवर्निंग काउंसिल के कुल 15 पदों के लिए प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ। सीसीटीवी का जाल हाईकोर्ट की निगरानी के बीच वोटिंग को सुरक्षा इंतजामों में कराने के लिए हाईकोर्ट के क्रिकेट ग्राउंड में 20 गेट बनाए गए। वोटिंग के लिए आने वाले वकीलों की अलग रो रही। प्रवेश से लेकर वोटिंग को जाने तक हर पल हर कोई सीसीटीवी की निगरानी में रहा। चुनाव समिति ने प्रत्याशियों और मतदाताओं को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से मूल आईडी कार्ड दिया हुआ था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुबह से तेज धूप, शाम तक बारिश का अलर्ट:बिजली गिरने की चेतावनी, 48 घंटे तक बादलों की आवाजाही रहेगी
    Next Article
    मुरादाबाद में ट्रिपल तलाक में पहली सजा:अदालत ने महिला के पति को 5 साल कैद की सजा सुनाई, 36 हजार जुर्माना भी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment