Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत का पैरा एशियन गेम्स में बेस्ट प्रदर्शन:30 गोल्ड सहित 114 मेडल हासिल किए; 2023 में 108 जीते थे

    13 hours ago

    1

    0

    भारत ने पैरा एशियन गेम्स 2026 में 114 मेडल हासिल किए। शुक्रवार को भारतीय खिलाड़ियों ने 9 गोल्ड, 9 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज सहित 26 मेडल जीते। यह पैरा एशियाड में भारत का अब तक का बेस्ट प्रदर्शन है। 2023 में भारत ने 27 गोल्ड सहित 108 मेडल जीते थे। इसके साथ ही इस पैरा गेम्स में भारत का अभियान भी खत्म हो गया। भारत मेडल टैली में फिलहाल चौथे स्थान पर है। कल कुछ इवेंट्स के मुकाबले खेले जाएंगे, जिसके बाद फाइनल मेडल टैली आएगी। 1. प्रणव सूरमा ने दूसरा गोल्ड जीता, भारत का अभियान खत्म भारत के प्रणव सूरमा ने मेंस क्लब थ्रो F51 इवेंट में गोल्ड अपने नाम किया। इसी इवेंट में भारत के ही धरमबीर नैण ने ब्रॉन्ज जीता। पैरालिंपिक सिल्वर मेडलिस्ट प्रणव ने अपने दूसरे प्रयास में 32.87 मीटर का थ्रो किया। उन्होंने इन गेम्स में दूसरा गोल्ड जीता। 2. बैडमिंटन : नीतेश कुमार ने प्रमोद को हराकर जीता पुरुष SL3 गोल्ड नीतेश कुमार ने बैडमिंटन की मेंस सिंगल्स SL3 कैटेगरी के फाइनल में अपने ही देश के हमवतन प्रमोद भगत को सीधे गेमों में 21-18, 21-16 से हराया। नीतेश के पास अब थुलासिमथि के साथ मिक्स्ड डबल्स SL3-SU5 में भी गोल्ड जीतने का मौका है। वहीं, महिला SU5 में थुलासिमथि मुरुगेसन को सिल्वर मिला। उन्हें चीन की यांग क्यूशिया ने हराया। 3. बैडमिंटन : नवीन शिवकुमार ने गोल्ड मेडल जीता नवीन शिवकुमार ने पैरा बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स SL4 फाइनल में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने इंडोनेशिया के फ्रेडी सेटियावान को सीधे गेम में 21-9, 21-17 से हराया। SL4 कैटेगरी के खिलाड़ियों के पैरे के निचले अंगों (पैरों) में मामूली या मध्यम स्तर की विकलांगता होती है। यह कैटेगरी उन एथलीटों के लिए होती है, जो खड़े होकर खेलते हैं। 4. आर्चरी : हरविंदर-विजय ने चीन को 5-1 से हराया रिकर्व आर्चरी की रिकर्व मेंस डबल्स कैटेगरी में हरविंदर सिंह और विजय सुंडी ने फाइनल में चीन को 5-1 से हराया। भारतीय जोड़ी ने दूसरा और तीसरा सेट जीतकर खिताब अपने नाम किया। पहला गेम दोनों टीमों के बीच 35-35 से बराबर रहा। इसके बाद भारतीय जोड़ी ने दूसरा गेम 37-36 से जीता। भारतीय जोड़ी ने तीसरा गेम 38-36 से जीता। उसने गेम के आधार पर मुकाबला 5-1 से अपने नाम कर लिया। वहीं, महिला पैरा रिकर्व डबल्स में भारत को सिल्वर मेडल मिला। भावना चौधरी और पूजा जाटयान को फाइनल में चीन की गाओ जिहान और वांग शुएचियान ने 6-0 से हराया। 5. एथलेटिक्स : हनी ने 60.49 मीटर भाला फेंका, यह वर्ल्ड रिकॉर्ड हनी (टॉप्स) ने पैरा एथलेटिक्स की पुरुष भाला फेंक F37/38 स्पर्धा में 60.49 मीटर का थ्रो करके गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने T37 कैटेगरी में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। हनी को 1,116 पॉइंट मिले। 6. एथलेटिक्स : संदीप ने भारत को 100वां मेडल दिलाया पैरा एथलेटिक्स में भारत ने 100वां मेडल जीत लिया है। संदीप ने पुरुषों की 400 मीटर T64 स्पर्धा में 52.28 सेकेंड का समय लेकर गोल्ड मेडल जीता। अजय कुमार ने 53.61 सेकेंड के समय के साथ ब्रॉन्ज जीता। डेब्यू कर रहे संदीप ने T44 कैटेगरी में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इस कैटेगरी में वे एथलीट्स आते हैं, जिनके पैर घुटने के नीचे प्रभावित हैं, लेकिन वे कृतिम अंगों का प्रयोग नहीं करते हैं। 7. शूटिंग: मोना ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा शूटर मोना अग्रवाल ने दूसरा गोल्ड जीता। उन्होंने महिलाओं के 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन SH1 इवेंट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। मोना ने 357.5 का स्कोर किया। उन्होंने स्वीडन की अन्ना बेन्सन का 356 का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने साउथ कोरिया की ली यूनरी का 355.7 का एशियन रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ा। चीन की झांग कुइपिंग ने 353.7 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता। साउथ कोरिया की किम मियॉन्ग को 344.4 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मिला। भारत की अवनि लेखरा 333.2 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहीं। 8. थुलासिमथि-मानसी की जोड़ी ने बैडमिंटन में गोल्ड जीता भारत की थुलासिमथि मुरुगेसन और मानसी गिरिशचंद्र जोशी ने महिला डबल्स SL3-SU5 का गोल्ड मेडल जीत लिया है। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में चीन की मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन यांग क्यूशिया और शियाओ जुक्सियान को सीधे गेम में 21-16, 21-13 से हराया। ----------------------------------------------- पैरा एशियन गेम्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पैरा एशियन गेम्स- भारत ने चौथे दिन 26 मेडल जीते; 7 गोल्ड, 4 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज भारत ने पैरा एशियन गेम्स में गुरुवार को 26 मेडल जीते। इनमें 7 गोल्ड, 4 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। इसके साथ ही भारत के कुल मेडल की संख्या 88 हो गई। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    आयुष म्हात्रे ने जांघ के पिछले हिस्से की सर्जरी कराई:2-3 महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे, रणजी मैच में चोट लगी थी
    Next Article
    एशियन टेबल टेनिस चैंपियनशिप में हरमीत-यशस्विनी का पदक पक्का:मिक्स्ड डबल्स कैटेगरी में 72 साल बाद मेडल, सेमीफाइनल में जापानी जोड़ी से मैच

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment