Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत को पैरा एशियन गेम्स में दिन का 5वां गोल्ड:हनी ने जेवलिन थ्रो में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया; बैडमिंटन में नीतेश, आर्चरी में हरविंदर-विजय जीते

    5 hours ago

    2

    0

    भारत ने पैरा एशियन गेम्स के 5वें दिन शुक्रवार को अब तक 5 गोल्ड मेडल जीत लिए। इससे उसके 26 गोल्ड मेडल हो गए हैं। दिन का पहला गोल्ड हरविंदर सिंह और विजय सुंडी ने रिकर्व आर्चरी में सोना जीता। उसके बाद नीतेश कुमार बैडमिंटन में चैंपियन बने। हनी जेवलिन थ्रो में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ एशियन चैंपियन बने। आज इंडिया को 5 गोल्ड, 7 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज सहित 14 मेडल मिल चुके हैं। भारत मेडल टैली में चौथे नंबर पर आ गया है। उसके पास कुल 102 मेडल हैं। इनमें 33 सिल्वर और 43 ब्रॉन्ज शामिल हैं। बैडमिंटन : नीतेश कुमार ने प्रमोद को हराकर जीता पुरुष SL3 गोल्ड नीतेश कुमार ने बैडमिंटन की मेंस सिंगल्स SL3 कैटेगरी के फाइनल में अपने ही देश के हमवतन प्रमोद भगत को सीधे गेमों में 21-18, 21-16 से हराया। नीतेश के पास अब थुलासिमथि के साथ मिक्स्ड डबल्स SL3-SU5 में भी गोल्ड जीतने का मौका है। वहीं, महिला SU5 में थुलासिमथि मुरुगेसन को सिल्वर मिला। उन्हें चीन की यांग क्यूशिया ने हराया। भारतीय जोड़ियों के पास भी गोल्ड जीतने का मौका आर्चरी : हरविंदर-विजय ने चीन को 5-1 से हराया रिकर्व आर्चरी की रिकर्व मेंस डबल्स कैटेगरी में हरविंदर सिंह और विजय सुंडी ने फाइनल में चीन को 5-1 से हराया। भारतीय जोड़ी ने दूसरा और तीसरा सेट जीतकर खिताब अपने नाम किया। पहला गेम दोनों टीमों के बीच 35-35 से बराबर रहा। इसके बाद भारतीय जोड़ी ने दूसरा गेम 37-36 से जीता। भारतीय जोड़ी ने तीसरा गेम 38-36 से जीता। उसने गेम के आधार पर मुकाबला 5-1 से अपने नाम कर लिया। वहीं, महिला पैरा रिकर्व डबल्स में भारत को सिल्वर मेडल मिला। भावना चौधरी और पूजा जाटयान को फाइनल में चीन की गाओ जिहान और वांग शुएचियान ने 6-0 से हराया। हनी ने 60.49 मीटर भाला फेंका, यह वर्ल्ड रिकॉर्ड हनी (टॉप्स) ने पैरा एथलेटिक्स की पुरुष भाला फेंक F37/38 स्पर्धा में 60.49 मीटर का थ्रो करके गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने T37 कैटेगरी में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। हनी को 1,116 पॉइंट मिले। संदीप ने भारत को 100वां मेडल दिलाया, वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता पैरा एथलेटिक्स में भारत ने 100वां मेडल जीत लिया है। संदीप ने पुरुषों की 400 मीटर T64 स्पर्धा में 52.28 सेकेंड का समय लेकर गोल्ड मेडल जीता। अजय कुमार ने 53.61 सेकेंड के समय के साथ ब्रॉन्ज जीता। डेब्यू कर रहे संदीप ने T44 कैटेगरी में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इस कैटेगरी में वे एथलीट्स आते हैं, जिनके पैर घुटने के नीचे प्रभावित हैं, लेकिन वे कृतिम अंगों का प्रयोग नहीं करते हैं। ----------------------------------------------- पैरा एशियन गेम्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पैरा एशियन गेम्स- भारत ने चौथे दिन 26 मेडल जीते; 7 गोल्ड, 4 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज भारत ने पैरा एशियन गेम्स में गुरुवार को 26 मेडल जीते। इनमें 7 गोल्ड, 4 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। इसके साथ ही भारत के कुल मेडल की संख्या 88 हो गई। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजस्थान की अफीम तस्करी पर बनी पहली मेवाड़ी क्राइम-थ्रिलर ‘अमलपट्टा’:12 नवंबर को रिलीज, तस्करी की दुनिया में वर्चस्व की लड़ाई पर कहानी
    Next Article
    इंडिया-ए के खिलाफ न्यूजीलैंड टीम जारी, 11 इंटरनेशनल खिलाड़ी शामिल:राइस मारियू कप्तान, कल से 3 अनऑफिशियल टेस्ट की सीरीज

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment