Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत को सेमीकंडक्टर हब बनाने की तैयारी:PM बोले- भारतीय चिप की दुनियाभर में सप्लाई शुरू; इसकी कमी से फोन-कार महंगे

    7 hours ago

    2

    0

    सरकार भारत को सेमीकंडक्टर हब बनाने की तैयारी में है। PM मोदी ने गुरुवार को दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें एडिशन का उद्घाटन किया। PM मोदी ने कहा कि एक तरफ भारत की इकोनॉमी बढ़ रही है, दूसरी तरफ दुनिया का भारत पर भरोसा भी बढ़ रहा है। भारत के प्लांट्स से निकलने वाली सेमीकंडक्टर चिप्स अब देश और दुनिया के बाजारों तक पहुंचने लगी हैं। उन्होंने कहा, सेमीकंडक्टर सेक्टर ऐसा नहीं है कि फैक्ट्री लगाई और काम पूरा हो गया। इसमें टेक्नोलॉजिकल कैपेबिलिटी बनाने में दशकों लगते हैं। लेकिन भारत ने चिप डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग, इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग, टेस्टिंग कैपेबिलिटी पर एकसाथ काम किया और सफलता हासिल की है। दरअसल, इस साल सेमीकंडक्टर चिप्स की कमी और बढ़ती कीमतों का सीधा असर इलेक्ट्रॉनिक्स की कीमतों पर दिखा है। एपल ने सितंबर 2026 में भारत में कुछ आईफोन मॉडल की कीमतें 41% तक बढ़ाईं। इसके साथ ही कार और ऑटोमोबाइल में भी सेमीकंडक्टर चिप की लगातार कमी बनी रही है। पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें 1. सेमीकंडक्टर मिशन का दूसरा फेज शुरू: भारत ने सेमीकंडक्टर मिशन का दूसरा फेज लॉन्च किया है। पहले फेज की वैल्यू करीब 70,400 करोड़ रुपए थी। दूसरे फेज के लिए 1.18 लाख करोड़ रुपए का लक्ष्य रखा गया है। 2. AI के लिए नई टेक्नोलॉजी पर जोर: कंपाउंड सेमीकंडक्टर के मैन्युफैक्चरिंग से लेकर सिलिकॉन फोटोनिक्स को इकोसिस्टम में शामिल करना जरूरी है। ये सभी चीजें AI को सक्षम बनाने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जरूरी हैं। 3. सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन मजबूत करने पर फोकस: भारत सप्लाई चेन को मजबूत करने पर जोर दे रहा है और इसके लिए कई रिफॉर्म किए गए हैं। उन्होंने इक्विपमेंट कंपनियों के नेताओं से इन अवसरों का फायदा उठाने की अपील की। 4. विदेशी कंपनियों के लिए सहयोग के नए रास्ते: अब इंटरनेशनल कंपनियां भारतीय स्टार्टअप्स, डिजाइन फर्म्स और OCI के स्वामित्व वाली संस्थाओं के साथ सहयोग कर सकती हैं। सरकार पॉलिसी, फंडिंग और रेगुलेटरी फ्रेमवर्क के स्तर पर जरूरी कदम उठा रही है। 5. सप्लाई चेन के लिए भारत की सफलता महत्वपूर्ण: जब भारत जैसा देश किसी बड़ी इंडस्ट्री में सफलता हासिल करता है, तो इससे पूरी वैश्विक सप्लाई चेन को मजबूती मिलती है। आज जब सप्लाई चेन को हथियार बनाया जा रहा है, इसका महत्व और बढ़ जाता है। 6. सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में ऊर्जा सुरक्षा भी जरूरी: AI के लिए बनाई जा रही चिप्स का इस्तेमाल AI डेटा सेंटर में हो रहा है। इनमें हजारों हाई-परफॉर्मेंस प्रोसेसर एक साथ बड़ी मात्रा में डेटा प्रोसेस करते हैं, इसलिए ऊर्जा सुरक्षा भी अहम है। 7. युवाओं से भारत में रिसर्च से जुड़ने की अपील: मोदी ने भारत में रिसर्च कर रहे युवाओं से आगे आने और विदेशों में रिसर्च कर रहे युवाओं से भारत में एडवांस टेक्नोलॉजी के विकास से जुड़ने की अपील की। 8. उद्योगों से देश में RD बढ़ाने को कहा: पीएम ने इंडस्ट्री लीडर्स से भारत में रिसर्च और डेवलपमेंट को आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे उद्योग को फायदा होगा और देश की युवा शक्ति को भी मजबूती मिलेगी। 9. भारत में चिप डिजाइन और बौद्धिक संपदा बनाने पर जोर: भारत में फैबलेस कंपनियां बढ़ें और चिप से जुड़ी बौद्धिक संपदा भी यहीं तैयार हो। कंपाउंड सेमीकंडक्टर और सिलिकॉन फोटोनिक्स पर भी आगे बढ़ने की जरूरत है। 10. ‘टेप-आउट’ के बाद अगली चिप पर काम शुरू: डिजाइन पूरा होने के बाद चिप को उत्पादन के लिए भेजने को ‘टेप-आउट’ कहा जाता है। लेकिन इसके बाद काम खत्म नहीं होता, बल्कि अगली बेहतर चिप बनाने का काम उसी दिन शुरू हो जाता है। 600+ कंपनियां और 40+ देशों के प्रतिनिधिमंडल होंगे शामिल भारत में 12 सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी देश में सेमीकंडक्टर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने अब तक 12 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। सरकार के मुताबिक, इनमें से पहले चरण में मंजूर तीन इकाइयों में व्यावसायिक उत्पादन शुरू हो चुका है। केंद्र ने सेमीकॉन 2.0 को भी मंजूरी दी है। इसका फोकस देश में सेमीकंडक्टर से जुड़े इकोसिस्टम को आगे बढ़ाने पर है। चिप डिजाइन पर भी फोकस सरकार के मुताबिक, 400 से ज्यादा शैक्षणिक संस्थानों और 105 स्टार्टअप्स को इलेक्ट्रॉनिक डिजाइन ऑटोमेशन यानी EDA टूल्स उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा 24 स्टार्टअप्स को डिजाइन लिंक्ड इंसेंटिव यानी DLI योजना के तहत मंजूरी मिली है। इसके जरिए देश में चिप डिजाइन और इससे जुड़ी तकनीक पर काम करने वाले स्टार्टअप्स को बढ़ावा दिया जा रहा है। सेमीकंडक्टर क्यों जरूरी है? सेमीकंडक्टर की बढ़ती जरूरत को देखते हुए भारत चिप डिजाइन, निर्माण, पैकेजिंग और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम तक अपनी क्षमता विकसित कर रहा है। इसका उद्देश्य चिप की सप्लाई के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता कम करना और देश में इस क्षेत्र से जुड़े कारोबार और तकनीक को बढ़ावा देना है। ------------------------------------ यह खबर भी पढ़ें… PM मोदी का 76वां जन्मदिन, वडनगर-बनारस 1300km की बाइक रैली:शाह बोले- मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, 36 देशों ने दिया सम्मान गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को वडनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्घाटन किया और पीएम मोदी के जन्मदिन पर बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। शाह ने कहा कि मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उन्हें 36 देशों ने सम्मान दिया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोदी का 76वां जन्मदिन-बंगाल में अन्नपूर्णा योजना की किश्त जारी:शाह बोले- मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, वडनगर से बनारस बाइक रैली रवाना की
    Next Article
    आदित्य ठाकरे को ₹500 करोड़ का मानहानि नोटिस:दिशा सालियान के पिता बोले- 7 दिन में माफी मांगें, उनके बयानों से जांच पर सवाल खड़े हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment