Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोदी का 76वां जन्मदिन-बंगाल में अन्नपूर्णा योजना की किश्त जारी:शाह बोले- मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, वडनगर से बनारस बाइक रैली रवाना की

    13 hours ago

    2

    0

    पीएम मोदी का गुरुवार को 76वां जन्मदिन है। इस मौके पर देशभर में सेवा-संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम हो रहे हैं। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना की किश्त जारी की। मोदी ने कहा कि बंगाल के लोगों को लंबे समय तक केंद्र की योजनाओं को लाभ नहीं मिल पाया, जिससे उन्हें नुकसान हुआ। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में हैं। उन्होंने मोदी के जन्मस्थान वडनगर से वाराणसी तक करीब 1300 km की बाइक रैली रवाना की। वाराणसी से भी वडनगर के लिए बाइक रैली शुरू हुई। इसमें करीब 600 बाइकर्स, 10 राज्य और 193 जिले शामिल होंगे। इसका समापन 7 अक्टूबर को होगा। शाम 6-7 बजे तक 'आशीर्वाद के दीये' जलाए जाएंगे। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों से घर के बाहर दीये जलाने की अपील की थी। मध्य प्रदेश में 58 लाख, छत्तीसगढ़ में 36 लाख, हरियाणा में 79.52 लाख और पश्चिम बंगाल में 70 लाख दिए जलाने की तैयारी है। शाह की स्पीच की 5 बड़ी बातें: 1. 25 साल तक लगातार सेवा पर- पीएम मोदी ने 25 सालों तक राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर लगातार काम किया। मोदी ने बिना छुट्टी लिए रोज 16-18 घंटे काम किया। 2. ‘इंडिया फर्स्ट’ के मंत्र पर- पीएम मोदी ने 25 साल तक ‘इंडिया फर्स्ट’ के मंत्र को आगे रखा और देश को विकास की दिशा में ले जाने के लिए लगातार काम किया। 3. 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने पर- मोदी सरकार के कार्यकाल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। उन्होंने आवास, बिजली, नल का पानी, शौचालय, गैस और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं का भी जिक्र किया। 4. 80 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य और राशन पर- करीब 80 करोड़ लोगों को हर महीने 5 किलो मुफ्त अनाज और 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य कवर दिया गया। गरीबों को कई बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। 5. राष्ट्रीय सुरक्षा पर- पीएम मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा नीति में स्पष्टता लाई और सुशासन के जरिए भ्रष्टाचार व घोटालों से निपटने का काम किया। उन्होंने मोदी के खुद को ‘प्रधान सेवक’ कहने का भी उल्लेख किया। पीएम के 76वें जन्मदिन के कार्यक्रम से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    US House ने पास किया Russia प्रतिबंध बिल, Donald Trump को मिला Tariff लगाने का अधिकार
    Next Article
    भारत को सेमीकंडक्टर हब बनाने की तैयारी:PM बोले- भारतीय चिप की दुनियाभर में सप्लाई शुरू; इसकी कमी से फोन-कार महंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment