Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत के सामने सीरीज बचाने की चुनौती:इंग्लैंड से चौथा टी-20 आज; वैभव सूर्यवंशी 2 मैचों में सिर्फ 27 रन बना सके

    6 hours ago

    1

    0

    भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा। मैच भारतीय समय के हिसाब से रात 10 बजे से शुरू होगा। इंग्लैंड सीरीज में 2-0 से आगे है। पहला मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा था, जबकि दूसरे और तीसरे टी-20 में मेजबान टीम ने जीत दर्ज की थी। भारत के लिए यह मुकाबला करो या मरो का है। हार मिलते ही टीम सीरीज गंवा देगी। 2018-19 के बाद यह पहला मौका होगा, जब भारत लगातार दो टी-20 सीरीज हार सकता है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। उन्होंने अपने शुरुआती दो टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 14 और 13 रन बनाए हैं। यानी अब तक 2 मैचों में सिर्फ 27 रन ही बना सके हैं। श्रेयस की कप्तानी पर सवाल टी-20 कप्तान बनने के बाद श्रेयस अय्यर अब तक एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं जीत सके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में 125 रन की हार के बाद उन्होंने टीम के प्रदर्शन को बेहद खराब बताया था। IPL समेत श्रेयस अपनी पिछली 11 टी-20 कप्तानी में 10 मैच हार चुके हैं। हालांकि, कोच गौतम गंभीर ने कहा कि एक हार से टीम खराब नहीं हो जाती। उनके मुताबिक भारत अपनी अटैकिंग अप्रोच नहीं बदलेगा। इंग्लैंड सीरीज जीतने से एक कदम दूर हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड शानदार फॉर्म में है। टीम ने पिछले 21 टी-20 मुकाबलों में 18 जीते हैं। इंग्लैंड के पास इतिहास रचने का मौका है, क्योंकि उसने अब तक भारत के खिलाफ कभी भी दो या उससे ज्यादा मैचों की टी-20 सीरीज नहीं जीती है। दुबे से पावर हिटिंग की उम्मीद बेथेल-आर्चर टॉप प्लेयर आंकड़ों में मुकाबला पिच रिपोर्ट और मौसम ब्रिस्टल का काउंटी ग्राउंड टी-20 में बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। यहां सीधी बाउंड्री छोटी हैं, हालांकि इस सीजन डोमेस्टिक टी-20 ब्लास्ट में पहली पारी का औसत स्कोर करीब 156 रन रहा है। मौसम साफ और गर्म रहने की संभावना है। भारत बदलाव कर सकता है भारत तीसरे टी-20 की हार के बाद बदलाव कर सकता है। संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, सूर्यांश शेडगे, रवि बिश्नोई और प्रसिद्ध कृष्णा विकल्प के तौर पर उपलब्ध हैं। पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे/सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल/वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती। इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग। -------------------------------------------- भारत के इंग्लैंड दौरे से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… इंडिया तीसरे टी-20 में 76 रन पर ऑलआउट, इंग्लैंड ने 125 रन से हराया भारत ने टी-20 इंटरनेशनल में अपना दूसरा सबसे छोटा स्कोर बनाया। ट्रेंट ब्रिज में 202 रन के टारगेट का पीछा करते हुए टीम 11.4 ओवर में 76 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड ने मुकाबला 125 रन से जीतकर 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    संजीव कुमार बर्थ एनिवर्सरी:शर्त रखी तो हेमामालिनी ने शादी नहीं की; गर्लफ्रेंड्स को नंबर से बुलाते थे, सुलक्षणा पंडित ने मांग भरने को कहा
    Next Article
    एमबाप्पे के पास मेसी से आगे निकलने का मौका:फ्रांस के स्ट्राइकर वर्ल्ड कप में 7 गोल कर चुके; क्वार्टरफाइल में मोरक्को से मुकाबला

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment