Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी से कार की डिक्की भरकर दस्तावेज ले गई ED:झांसी में सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण यादव बोले-मेरे साथ अखिलेश यादव की संवेदनाएं जुड़ीं हैं

    3 hours ago

    2

    0

    झांसी में समाजवादी पार्टी के पूर्व गरौठा विधायक दीपनारायण सिंह यादव के घर समेत पांच ठिकानों पर हुई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के दौरान उनसे करीब 16 घंटे तक पूछताछ की गई। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले की जांच कर रही ईडी की टीम विभिन्न स्थानों से करीब 10 हजार दस्तावेजों की कॉपी अपने साथ ले गई। इस कार्रवाई से आहत दीपनारायण बोले कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इन कार्रवाई को देख रहे हैं। उनकी संवेदना मुझसे जुड़ी हैं। पहले 3 तस्वीर देखिए… कार्रवाई के बाद पूर्व विधायक ने कहा कि उन्हें खुद समझ नहीं आ रहा कि आखिर यह कार्रवाई किस आधार पर की जा रही है। उनका कहना था कि उनके सभी कारोबार वैध तरीके से संचालित होते हैं और वह नियमित रूप से टैक्स भी जमा करते हैं। कहा कि वह सुबह सोकर उठ भी नहीं पाए थे कि ईडी की टीम उनके घर पहुंच गई। उनके बेटे से भी पूछताछ की गई, जबकि वह अभी कारोबार को ठीक से समझता तक नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि यह कार्रवाई राजनीतिक द्वेष के चलते की जा रही है तो यह उचित नहीं है। फिल्मी अंदाज में झांसी पहुंची थीं ईडी की टीमें बुधवार सुबह करीब चार बजे दिल्ली, प्रयागराज और लखनऊ से ईडी के 25 अधिकारी झांसी पहुंचे। अधिकारियों ने अपनी बाहरी नंबर की गाड़ियों को शहर से बाहर ही छोड़ दिया और स्थानीय नंबर की गाड़ियों में सवार होकर अलग-अलग स्थानों की ओर रवाना हो गए। बताया जाता है कि ड्राइवरों के मोबाइल फोन भी बंद करा दिए गए थे, ताकि कार्रवाई की सूचना पहले से बाहर न जा सके। पांच-पांच अधिकारियों की टीम एक साथ पूर्व विधायक और उनके करीबियों के ठिकानों पर पहुंची। शुरुआती घंटों में आसपास के लोग यह समझ ही नहीं पाए कि मामला क्या है। केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती के बाद लोगों को लगा कि संभवतः किसी केंद्रीय जांच एजेंसी की कार्रवाई चल रही है। मून सिटी में मेहमान बनकर दाखिल हुई टीम ओरछा रोड स्थित स्पेस मून सिटी कॉलोनी में पहुंची ईडी की टीम ने सुरक्षा व्यवस्था को भी चकमा दिया। कॉलोनी के प्रवेश द्वार पर रखे रजिस्टर में अधिकारियों ने यह दर्ज कराया कि वे जी-ब्लॉक में रहने वाले एक परिचित से मिलने आए हैं। इसके बाद टीम सीधे पूर्व विधायक के आवास पर पहुंच गई। रेड शुरू होते ही कॉलोनी की घेराबंदी जैसे ही ईडी के अधिकारी पूर्व विधायक के घर पहुंचे, बाहर पहले से मौजूद केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। कॉलोनी में आने-जाने वालों की जांच शुरू कर दी गई। कुछ देर बाद पीएसी की एक कंपनी भी मौके पर तैनात कर दी गई। रजिस्ट्रियां और लेनदेन की कॉपी ले गई ईडी ईडी की टीम ने मून सिटी स्थित आवास, पैतृक गांव बुढ़ावली, छोटे भाई बाबलू अन्ना के ठिकाने और कार्यालय समेत सभी स्थानों पर दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। अधिकारियों ने जमीनों, फ्लैटों और अन्य संपत्तियों से जुड़ी रजिस्ट्रियां भी देखीं और उनसे जुड़े सवाल पूछे। जांच के बाद करीब 10 हजार दस्तावेजों की प्रतियां जब्त कर ली गईं। सील कोठी खुलवाकर भी की गई तलाशी आरटीओ कार्यालय के पास स्थित पूर्व विधायक की उस कोठी को भी ईडी ने खुलवाकर तलाशी ली, जिसे लेखराज प्रकरण के बाद जिला प्रशासन ने सील कर दिया था। अधिकारी पूर्व विधायक के बेटे दीपांकर उर्फ मून को साथ लेकर वहां पहुंचे थे। हालांकि वहां से कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुए, जिसके बाद टीम वापस मून सिटी लौट आई। बाथरूम से बेडरूम तक की गई जांच ईडी की टीम ने घर के हर हिस्से की तलाशी ली। अधिकारियों ने पूर्व विधायक के बेटे दीपांकर और उनकी पत्नी मीरा यादव से भी पूछताछ की। इसी दौरान अधिकारियों को जानकारी मिली कि कॉलोनी में ही पूर्व विधायक का एक अन्य ऑफिस है, जिसके बाद एक टीम वहां भी जांच के लिए पहुंची। विरोधियों को खुश नहीं होना चाहिए करीब रात 9:50 बजे ईडी की टीम कार्रवाई पूरी कर वहां से रवाना हो गई। इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए दीपनारायण सिंह यादव ने कहा कि अधिकारियों ने उनसे जो भी दस्तावेज मांगे, उन्होंने उपलब्ध करा दिए। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ कई वर्षों से अलग-अलग एजेंसियां जांच कर रही हैं, लेकिन उन्हें आज तक यह समझ नहीं आया कि आखिर उनके खिलाफ कार्रवाई किस आधार पर हो रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें ईडी जैसी बड़ी एजेंसी पर भरोसा है और उम्मीद है कि निष्पक्ष जांच के बाद उन्हें न्याय मिलेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि इस कार्रवाई के पीछे कोई राजनीतिक कारण है तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अच्छा संकेत नहीं है। अखिलेश यादव की संवेदनाएं मेरे साथ हैं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा सोशल मीडिया मंच एक्स पर की गई टिप्पणी को लेकर पूछे गए सवाल पर पूर्व विधायक ने कहा कि वह उनके नेता हैं और लगातार पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी कई मामलों में उनके खिलाफ कार्रवाई हुई है, जबकि कई मामलों की एफआईआर में उनका नाम तक नहीं था। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व का समर्थन उनके साथ है और उन्हें भरोसा है कि जांच निष्पक्ष होगी और सच्चाई सामने आएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही के सुरियावां ब्लॉक परिसर में जलभराव:बारिश के बाद फरियादियों को आवागमन में परेशानी
    Next Article
    मुख्यमंत्री योगी ने चित्रकूट में की कामतानाथ परिक्रमा:बहरा हनुमान मंदिर से शुभारंभ, मांगी प्रदेश के सुख-समृद्धि की कामना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment