Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एमबाप्पे के पास मेसी से आगे निकलने का मौका:फ्रांस के स्ट्राइकर वर्ल्ड कप में 7 गोल कर चुके; क्वार्टरफाइल में मोरक्को से मुकाबला

    6 hours ago

    1

    0

    FIFA वर्ल्ड कप 2026 आज रात पहला क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाएगा। किलियन एमबाप्पे की फ्रांस का मुकाबला 'जायंट किलर्स' मोरक्को से होगा। मैच बोस्टन स्टेडियम में आज रात 1:30 बजे से खेला जाएगा। फ्रांस के स्ट्राइकर एमबाप्पे इस टूर्नामेंट में 7 गोल दाग चुके हैं। मेसी 8 गोल के साथ गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे हैं। अगर एम्बापे इस मैच में गोल करते हैं, तो वे मेसी को पीछे छोड़ देंगे। मैच 97- फ्रांस और मोरक्को के बीच वर्ल्ड कप में दूसरी भिड़ंत फ्रांस और मोरक्को के बीच 6 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें फ्रांस का एकतरफा दबदबा रहा है। फ्रांस ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है। मोरक्को को सिर्फ 1 में जीत मिली है। 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है। FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले 2022 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से शिकस्त दी थी। मोरक्को इस हार का बदला लेना चाहेगी। फ्रांस ने सभी मैच जीते फ्रांस की टीम इस टूर्नामेंट में अजेय रही है। टीम ने अपने सभी 5 मुकाबले जीते हैं। ग्रुप स्टेज में फ्रांस ने नॉर्वे को 4-1, इराक को 3-0 और सेनेगल को 3-1 से हराया। राउंड ऑफ 32 में टीम का सामना स्वीडन से हुआ। इसमें टीम ने 3-0 से जीत दर्ज की। फिर राउंड ऑफ 16 में पैराग्वे को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची। मोरक्को भी अब तक अजेय मोरक्को की टीम भी इस वर्ल्ड कप में अब तक कोई मैच नहीं हारी है। ग्रुप स्टेज में टीम ने हैती को 4-2 और स्कॉटलैंड को 1-0 से हराया। वहीं दिग्गज ब्राजील को 1-1 से ड्रॉ पर रोका। राउंड ऑफ 32 में मोरक्को का सामना नीदरलैंड से हुआ। फुल टाइम तक मैच 1-1 से बराबर रहा। आखिरकार पेनल्टी शूटआउट में मोरक्कों ने 3-2 से जीत दर्ज की। राउंड ऑफ 16 में टीम ने कनाडा को 3-0 से हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई। एमबाप्पे की स्ट्राइक Vs हकीमी का डिफेंस फ्रांस की टीम एमबाप्पे से आक्रामक फिनिशिंग चाहेगी। उनपर मोरक्को के डिफेंस को तोड़ने की जिम्मेदारी होगी। दूसरी ओर मोरक्को स्टार डिफेंडर और कप्तान अचराफ हकीमी के दमपर फ्रांस के अटैक को रोकने उतरेगी। हालांकि, मैच में फ्रांस का पलड़ा भारी रहने की उम्मीद है। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-11: फ्रांस: माइक मैग्नन, जूल्स कौंडे, उपामेकानो, विलियम सलीबा, थियो हर्नांडेज, चुआमेनी, एड्रियन रैबियो, माइकल ओलिस, उस्मान डेमबेले, बार्कोला, किलियन एमबाप्पे। मोरक्को: यासीन बोनो, अचराफ हकीमी, नायेफ अगुएर्ड, रोमन सिस, नुसैर मजरौई, सोफयान अमराबत, अजेदीन औनाही, सेलिम अमल्लाह, हाकिम जियेच, यूसुफ एन-नेसिरी, सोफियान बौफाल।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत के सामने सीरीज बचाने की चुनौती:इंग्लैंड से चौथा टी-20 आज; वैभव सूर्यवंशी 2 मैचों में सिर्फ 27 रन बना सके
    Next Article
    सौरव गांगुली ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे:भारत के 12वें क्रिकेटर बनेंगे; 11 जुलाई को होगा ऐलान

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment