Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत में 17 साल की सजा काटकर पाकिस्तान भेजा जासूस:इकबाल भाटी 11 माह पहले गौतमबुद्धनगर जेल से हुआ था रिहा, मेडिकल कराया, कड़ी सुरक्षा में ले गए

    14 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में 17 साल की सजा काट चुका पाकिस्तानी नागरिक इकबाल भट्टी उर्फ देवराज सहगल को रिहाई के 11 महीने बाद सीमा पार भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सोमवार को उसे जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए लाया गया। जरूरी स्वास्थ्य जांच पूरी होने के बाद विशेष पुलिस टीम की निगरानी में उसे बॉर्डर के लिए रवाना कर दिया गया। सुरक्षा कारणों से रूट और समय की जानकारी गोपनीय रखी गई है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार के निर्देश पर डिपोर्टेशन की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। सीमा पर आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद उसे पाकिस्तान के अधिकारियों को सौंपा जाएगा। इकबाल भट्टी को 8 अगस्त 2008 को पटियाला में पंजाब पुलिस ने सेना से जुड़े संवेदनशील नक्शों के साथ गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि वह करीब एक साल से सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र के हकीकत नगर इलाके में देवराज सहगल के नाम से रह रहा था। स्थानीय लोगों के बीच उसने अपनी अलग पहचान बना ली थी। फर्जी दस्तावेजों के जरिए उसने वोटर आईडी, पैन कार्ड, राशन कार्ड और बैंक अकाउंट तक खुलवा लिया था। 6 नवंबर 2008 को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट की धारा-3, विदेशी अधिनियम की धारा 14, पासपोर्ट एक्ट की धारा-3(डी) व 12 और आईपीसी की धारा 419, 511, 123 के तहत मुकदमे दर्ज किए गए थे। कोर्ट से सजा सुनाए जाने के बाद वह गौतमबुद्धनगर की जिला जेल में बंद रहा। विभिन्न मामलों और न्यायिक निरुद्ध अवधि को मिलाकर वह करीब 17 साल तक जेल में रहा। करीब 11 महीने पहले उसकी सजा पूरी हो चुकी थी। सजा पूरी होने के बाद गौतमबुद्धनगर जेल प्रशासन ने उसे डिपोर्ट करने या डिटेंशन सेंटर भेजने के संबंध में सहारनपुर पुलिस को रिपोर्ट भेजी थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस, एलआईयू और जेल प्रशासन के बीच लगातार पत्राचार चलता रहा। गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय से दिशा-निर्देश मांगे गए। विदेश मंत्रालय ने पंजाब में दर्ज मुकदमों की आख्या मांगी थी। रिपोर्ट मिलने के बाद ही डिपोर्टेशन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया। एसएसपी की ओर से गृह मंत्रालय को पत्र भेजा गया था। मंत्रालय और पाकिस्तानी दूतावास के बीच समन्वय के बाद अब उसे वापस भेजने की कार्रवाई शुरू हुई है। सोमवार को जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। अस्पताल परिसर में पुलिस बल तैनात रहा। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद उसे कड़ी सुरक्षा में बॉर्डर के लिए रवाना किया गया। इकबाल भट्टी ने मेडिकल के दौरान खुद को निर्दोष बताते हुए आरोपों को झूठा बताया। हालांकि प्रशासन का कहना है कि पूरी कार्रवाई केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत की जा रही है और सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा की प्रशिक्षण महाअभियान की कार्यशाला:इटावा में कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त करने पर जोर
    Next Article
    इटावा के स्टेशन के पास ट्रेन से कटा युवक:पुलिस शिनाख्त में जुटी, शव मोर्चरी में रखवाया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment