Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा की प्रशिक्षण महाअभियान की कार्यशाला:इटावा में कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त करने पर जोर

    13 hours ago

    1

    0

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि कमलावती सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने संगठन सशक्तिकरण पर जोर दिया। प्रशिक्षण से कार्यकर्ता तराशने की प्रक्रिया कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में पार्टी के प्रेरणा पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को संगठन की मूल प्रेरणा बताया। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष व जनपद इटावा प्रभारी कमलावती सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ता को तराशने की प्रक्रिया है। जो सीखता है वही आगे बढ़ता है और जो सीखना छोड़ देता है वह आगे नहीं बढ़ पाता। उन्होंने कहा कि व्यक्ति निर्माण से ही संगठन निर्माण संभव है। यह महाअभियान कार्यकर्ताओं को विचार, व्यवहार और नेतृत्व के स्तर पर समृद्ध करेगा और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाएगा। राष्ट्रहित और समरसता पर जोर जिला कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद का दर्शन भाजपा की कार्यसंस्कृति की आधारशिला है। उनके विचार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि जब संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता विचार से दृढ़ और व्यवहार से विनम्र होगा, तभी पार्टी की शक्ति समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी। प्रशिक्षण से कार्यपद्धति में एकरूपता आएगी और सेवा तथा समर्पण की भावना मजबूत होगी। दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण की घोषणा समापन संबोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता ने कहा कि जिला स्तर पर दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जाएगा। मंडल स्तर पर एक दिवसीय और बूथ स्तर पर दो सत्रों में प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे। इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त करना और सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है। कार्यशाला को पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रमाकांत शर्मा, गोपाल मोहन शर्मा और अजय धाकरे सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण अभियान सह संयोजक व जिला मंत्री जितेंद्र गौड़ ने किया। कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, जिला आईटी प्रमुख शरद तिवारी, युवा मोर्चा जिला मंत्री अंकित सैनी सहित बड़ी संख्या में जिला और मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में एक हफ्ते से लगातार देखा जा रहा अजगर:स्थानीय बोले- वन विभाग कर रहा खानापुर्ति, लोगों में दहशत का माहौल
    Next Article
    भारत में 17 साल की सजा काटकर पाकिस्तान भेजा जासूस:इकबाल भाटी 11 माह पहले गौतमबुद्धनगर जेल से हुआ था रिहा, मेडिकल कराया, कड़ी सुरक्षा में ले गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment