Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा के स्टेशन के पास ट्रेन से कटा युवक:पुलिस शिनाख्त में जुटी, शव मोर्चरी में रखवाया गया

    16 hours ago

    1

    0

    इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र में इकदिल रेलवे स्टेशन के पास रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि करीब 12:30 बजे एक अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पोल संख्या 620/14 के पास हुए इस हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी। रेलवे ट्रैक पर मिला शव स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। रात के अंधेरे में हुए इस हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने युवक को पहचानने की पुष्टि नहीं की। पहचान के लिए मोर्चरी में रखवाया शव थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक ट्रेन की चपेट में आया है। अंधेरा होने या असावधानी के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसके नाम और पते का पता चल सके। शव को मोर्चरी में पहचान के लिए रखवा दिया गया है। पुलिस कर रही जांच पड़ताल पुलिस ने आसपास के थानों को सूचना भेजी है और गुमशुदगी की रिपोर्टों से भी मिलान किया जा रहा है। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भी युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस संबंध में कोई जानकारी हो तो तुरंत थाना इकदिल में संपर्क करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत में 17 साल की सजा काटकर पाकिस्तान भेजा जासूस:इकबाल भाटी 11 माह पहले गौतमबुद्धनगर जेल से हुआ था रिहा, मेडिकल कराया, कड़ी सुरक्षा में ले गए
    Next Article
    मऊ में युवक 5 दिन से लापता:परिजनों ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार, तलाश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment