Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत ने सऊदी अरब पर हूथी हमलों की निंदा की, शिपिंग रूट के लिए खतरे की चेतावनी दी

    13 hours ago

    1

    0

    भारत ने शुक्रवार को सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों की निंदा की। भारत ने इन हमलों को अस्वीकार्य बताया और चेतावनी दी कि इनसे क्षेत्रीय सुरक्षा कमजोर हो रही है और बाब-अल-मंडेब जलमार्ग में आवाजाही की स्वतंत्रता को खतरा पैदा हो रहा है। नई दिल्ली ने सऊदी अरब की आर्थिक सुविधाओं पर हमलों और पवित्र शहर मक्का पर हमले की कोशिश की भी निंदा दोहराई। अपनी नियमित मीडिया ब्रीफिंग में एक सवाल का जवाब देते हुए, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत यमन में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को लेकर बहुत चिंतित है और उम्मीद करता है कि क्षेत्र में जल्द ही शांति और स्थिरता बहाल होगी। जयसवाल ने कहा कि यमन में सुरक्षा हालात बिगड़ने को लेकर हम बहुत चिंतित हैं। हम सऊदी अरब के इलाके पर हुए हमलों की निंदा करते हैं, खासकर आम नागरिकों और आर्थिक ठिकानों को निशाना बनाने और मक्का के पवित्र शहर पर हमले की कोशिश की।इसे भी पढ़ें: मौका देख हूतियों ने किया ऐसा तबाह, सऊदी ने जारी किया थ्रेट अलर्टउन्होंने कहा ऐसे हमले इलाके की सुरक्षा और स्थिरता को कमजोर करते हैं और बाब-अल-मंदेब में आवाजाही की आज़ादी के लिए खतरा पैदा करते हैं, जो हमें मंजूर नहीं है। हम उम्मीद करते हैं कि इलाके में जल्द ही शांति और स्थिरता बहाल होगी। हूती मिलिटेंट्स द्वारा सऊदी अरब के तेल ठिकानों और अन्य नागरिक बुनियादी ढांचों पर कई हमले किए जाने के बाद पश्चिम एशिया में हालात बिगड़ गए हैं। भारत ने बुधवार को मक्का पर ड्रोन हमले की कोशिश पर गहरी चिंता जताई थी। ईरान समर्थित हूती समूह ने सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट ऑयल पाइपलाइन पर भी हमला किया था, जिसे कच्चे तेल की सप्लाई के लिए बहुत अहम माना जाता है। जब से ईरान से जुड़े टकराव के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से शिपिंग में रुकावट आई है, तब से ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन सऊदी तेल निर्यात के लिए एक अहम वैकल्पिक रास्ते के तौर पर काम कर रही है।इन हमलों ने बाब-अल-मंदेब शिपिंग लेन की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। हॉर्न ऑफ़ अफ्रीका और अरब प्रायद्वीप के बीच स्थित बाब-अल-मंदेब दुनिया के सबसे अहम समुद्री 'चोकपॉइंट' (संकरे समुद्री रास्ते) में से एक है, जो लाल सागर को अदन की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है। भारत ने पिछले हफ़्ते सऊदी अरब के तेल ठिकानों पर हुए हालिया हमलों की भी निंदा की थी। सऊदी अरब के तेल ठिकानों पर ये हमले ऐसे समय में हुए जब अमेरिका ने ईरान पर आर्थिक प्रतिबंध कड़े कर दिए हैं, जबकि हूथी विद्रोही मुख्य रूप से यमन से अपनी गतिविधियां चला रहे हैं।इसे भी पढ़ें: Saudi Arabia: Riyadh Airport के पास Aramco फ्यूल टैंक में लगी आग, इलाके में भारी धुआंकुल मिलाकर, भारत ने सऊदी अरब पर हुए हालिया हमलों की बार-बार निंदा की है - जिनमें तेल और अन्य नागरिक ठिकानों पर हमले और मक्का पर हमले की कोशिश शामिल है - और साथ ही चेतावनी दी है कि इस हिंसा से क्षेत्रीय सुरक्षा और पश्चिम एशिया में अहम शिपिंग रूट प्रभावित हो रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    MS NOW, CNN और Politico की व्हाइट हाउस में एंट्री बैन, फेक न्यूज का आरोप लगाकर ट्रंप ने रिपोर्टर को रोका
    Next Article
    Russia से तेल खरीद पर US Tariff के बीच बोले Kirti Vardhan Singh, जनता का हित सर्वोच्च प्राथमिकता

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment